मुंबई पुलिस का ड्रग्स माफिया पर प्रहार: 6,738 करोड़ की जब्ती, 5,500 से अधिक गिरफ्तार

Mumbai Police ने चार वर्षों में 6,738 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त कर 5,500 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। डोला सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई के बाद कई राज्यों में मेफेड्रोन सप्लाई पर असर पड़ा है।
mumbai-police-constables-arrested-forex-robbery-kidnap-case
मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Police Drug Seizure: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में ड्रग्स तस्करी को लेकर, मुंबई पुलिस और राज्य सरकार सख्ती से कदम उठा रही है। मुंबई पुलिस ने पिछले 4 साल में कार्रवाई करते हुए 6,738 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त किया है।

पुलिस ने राज्य भर में चल रही 13 बड़ी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। इतना ही नहीं उन प्रोडक्शन लाइनों को बंद कर दिया जो कई राज्यों में बांटने के लिए साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस बना रही थी। मुंबई पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी), मुंबई क्राइम के साथ मिलकर अब तक 5,500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिसमें ड्रग्स लेने, रखने और ट्रैफिकिंग करने वाले शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स स्मगलिंग करने वाले नशे के सौदागरों में एक कड़ा मैसेज गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मिलकर की गई कई रेड में 10,500 किलोग्राम से ज्यादा नारकोटिक्स जब्त किया हैं, जिसमें हीरोइन, गांजा, कोकीन, चरस, मेफेड्रोन (एमडी), और एलसीडी ब्लॉट पेपर शामिल हैं। इसके लिए हर पुलिस स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। जबकि क्राइम ब्रांच और एएनसी जैसी खास यूनिट्स को नेटवर्क को खत्म करने और मुंबई को ड्रग-फ्री बनाने का काम सौंपा गया है।

हम अपने शहर को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर पुलिस स्टेशन को सड़क पर बिकने वाले ड्रग्स से लेकर हाई-एंड नेटवर्क तक की सप्लाई चेन को खत्म करने का काम दिया गया है। हमारी टीमों ने इस खतरे को रोकने के लिए बहुत मेहनत की है। हम ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे, - सत्यनारायण चौधरी, मुंबई जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर)

डोला गैंग की गिरफ्तारी से नेक्सेस की टूटी कमर

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने बदनाम डोला सिंडिकेट को खत्म कर दिया। ड्रग्स लॉर्ड सलीम होला के चार खास साथी, जो विदेश से काम कर रहे थे, उन्हें दुबई से वापस लाया गया।

उनकी गिरफ्तारी से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में मेफेड्रोन (एमडी) की सप्लाई पूरी तरह रुक गई है। सलीम डोला के सभी साथियों को दुबई से वापस लाया गया। वे विदेश से काम करने वाले बड़े ड्रग लॉर्डस में से थे। उनकी गिरफ्तारी से कई भारतीय राज्यों में ड्रग रैकेट में रुकावट आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com