बीटीएस तस्वीरों में दिखा अंजना सिंह का 'ब्राइडल लुक', नई फिल्म 'मां का साया' की शूटिंग जारी

Bhojpuri Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म 'मां का साया' की शूटिंग के सेट से ब्राइडल लुक की बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म में वह मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी।
बीटीएस तस्वीरों में दिखा अंजना सिंह का 'ब्राइडल लुक', नई फिल्म 'मां का साया' की शूटिंग जारी
अंजना सिंह के ब्राइडल लुक पर फिदा हुए फैंस, रिंकू घोष ने कहा 'ब्यूटिफुल'; देखें BTS तस्वीरें
Published on: 
Updated on: 

Anjana Singh Maa Ka Saaya: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी और सफल अभिनेत्री अंजना सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भाभी मेरी मां' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है और अब उनकी एक और अपकमिंग फिल्म 'मां का साया' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग की बीटीएस (BTS) तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

ब्राइडल लुक में दिखीं अंजना सिंह

पोस्ट की गई तस्वीरों में अंजना सिंह ने गले में हार, नथ, और माथे में बेंदी पहन रखी है, जो उन्हें परफेक्ट ब्राइडल लुक दे रहा है। तस्वीरों में उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए बस इतना ही लिखा, "मां का साया।" उनकी इन तस्वीरों पर फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने जमकर प्यार बरसाया है। अभिनेत्री रिंकू घोष ने कमेंट सेक्शन पर उन्हें "ब्यूटिफुल" लिखा, तो शिवम तिवारी ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

'छोटकी भौजी और बड़की भौजी' में भी आएंगी नजर

अंजना सिंह जल्द ही अपनी को-एक्ट्रेस रिंकू घोष के साथ फिल्म 'छोटकी भौजी और बड़की भौजी' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मिर्जापुर के चील्ह स्थित ग्राम पंचायत गहिया में हुई है। इस फिल्म में भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार मनोज सिंह टाइगर (बटाशा चाचा), रिंकू घोष, देव सिंह, अंजना सिंह और बेबी काजोल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रोडक्शन मैनेजर से टॉप एक्ट्रेस तक का सफर

अंजना सिंह ने फिल्मों में आने से पहले प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम किया था और इवेंट होस्टिंग भी की थी। धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी मेहनत से आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, और अरविंद अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

अभिनेत्री ने धारावाहिक से अभिनय में कदम रखा था और उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'एक और फौलाद' थी। जल्द ही उनकी कुछ फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें 'छोटकी भौजी और बड़की भौजी' और 'भाभी मेरी मां' प्रमुख हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com