Amy Jackson Net Worth Bolywood Star And British Actress Lives A Luxurious Life
Amy Jackson Net Worth: आलीशान जिंदगी जीती हैं एमी जैक्सन, करोड़ो में है एक्ट्रेस की नेट वर्थ
Amy Jackson Net Worth: बॉलीवुड स्टार और ब्रिटिश एक्ट्रेस एमी जैक्सन दूसरी बार मां बनी है उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑस्कर जैक्सन वेस्टविक रखा है। एक्ट्रेस आलीशान जिंदगी बिताती है और उनकी नेटवर्क करोड़ों में है।
एमी जैक्सन की करोड़ों में है नेट वर्थ एक्ट्रेस जीती हैं आलिशान जिंदगी
Follow Us
Follow Us :
Amy Jackson Net Worth: एमी जैक्सन दोबारा मां बनने की वजह से सुर्खियों में है। वह बॉलीवुड की स्टार हैं और ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं। उनकी नेटवर्क करोड़ों में है और वह आलीशान जिंदगी बिताती है। फिलहाल वह लंदन में रहती हैं। साल 2011 से 2015 तक एमी जैक्सन मुंबई में रहा करती थी। इस बीच उन्होंने ढेर सारी बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया। वह अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इस ब्लिंग’, रजनीकांत के साथ ‘2.0’ और चियान विक्रम के साथ ‘आई’ नाम की फिल्म में नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमी जैक्सन का जन्म डगलस, आयल ऑफ मैन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी शिक्षा बेहद कम हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह सिर्फ छठी क्लास तक ही पढ़ी हैं। उनकी कुल नेटवर्क 45 करोड़ के आसपास है। एमी जैक्सन के पास आलीशान घर हैं। जो लंदन के सबसे महंगे इलाकों में स्थित है और उनके पास चेन्नई के बेसेंट नगर में भी एक बंगला है।
एमी जैक्सन दूसरी बार मां बनी है और उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक रखा है उनके पहले बेटे का नाम एंड्रियास जैक्स पानायोटौ है। एमी जैक्सन के काम की अगर बात करें तो उन्होंने हिंदी और साउथ सिनेमा में जमकर काम किया और अपनी पहचान बनाई उनके फैंस अब भी सिल्वर स्क्रीन पर उनकी वापसी देखना चाहते हैं, लेकिन वह इस समय बच्चों की परवरिश में लगी हुई है। अब देखना यह होगा कि उनके प्रशंसकों की एक्ट्रेस की वापसी की इच्छा पूरी होती है या नहीं।
एमी जैक्सन ने अपने निजी जीवन में भी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 2019 में जॉर्ज पैनायोटो से शादी की थी, लेकिन 2022 में उन्होंने तलाक ले लिया था। एमी जैक्सन एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं और उन्हें अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। एमी जैक्सन ने अगस्त 2024 में एड वेस्टविक से शादी की थी और अब वह दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। एड वेस्टविक एक ब्रिटिश अभिनेता हैं और एमी जैक्सन के साथ उनकी शादी के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। एमी जैक्सन ने अपने बच्चे का नाम ऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक रखा है और उन्होंने अपने बच्चे की पहली तस्वीर भी साझा की है।
Amy jackson net worth bolywood star and british actress lives a luxurious life