अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा

Diljit Dosanjh Green Card: अमेरिकी नागरिकता की चर्चाओं के बीच दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव में मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा।
Diljit Dosanjh US Citizenship Green Card Instagram Live Satluj Donald Trump
दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाबी सुपरस्टार और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी अमेरिकी नागरिकता को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि दिलजीत ने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली है। हालांकि, अब तक उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक फैन ने दिलजीत को सलाह दी कि फिल्म ‘सतलुज’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटने के बाद उन्हें अमेरिकी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर देना चाहिए। इस पर दिलजीत ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा। मैं कुछ नहीं कह रहा, वरना सब छोड़कर यही खबर बन जाएगी। दुनिया का ड्रामा कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी इच्छा है कि दुनिया का हर व्यक्ति बिना वीजा के किसी भी देश की यात्रा कर सके।

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी कही दिलचस्प बात

लाइव सेशन के दौरान एक अन्य फैन ने मजाक में दिलजीत से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर सभी को अमेरिकी नागरिकता दिलाने की अपील करने को कहा। इस पर अभिनेता ने हंसते हुए जवाब दिया कि आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं? मैं तो सिर्फ एक कलाकार हूं। मैं उनसे नागरिकता के मुद्दे कैसे सुलझाने के लिए कह सकता हूं? दिलजीत दोसांझ ने यह भी बताया कि ट्रंप की बेटी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस संबंध का फायदा उठाने या किसी से कोई एहसान मांगने की कोशिश नहीं की।

2022 में अमेरिकी नागरिकता लेने की आई थीं खबरें

गौरतलब है कि कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिलजीत दोसांझ ने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर ली थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उनकी पत्नी संदीप कौर अमेरिकी नागरिक हैं और कैलिफोर्निया में उनका आलीशान घर भी है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। वहीं, उनके फैंस अब उनकी आगामी फिल्म ‘सतलुज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com