-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amruta Khanvilkar Himanshu Malhotra Living Separately
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
- Written By: अपूर्वा नायक
Amruta Khanvilkar: टीवी के फेमस कपल अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के पिछले 18 महीनों से अलग रहने की खबरें सामने आयी है। हालांकि अभी तक इन दोनों की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा (सौ. डिजाइन फोटो)
Amruta Khanvilkar Himanshu Malhotra Divorce Rumors: मराठी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर की जिंदगी को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है।
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानकारी मिली है कि अमृता खानविलकर अपने पति और टीवी एक्टर हिमांशु मल्होत्रा का रिश्ता सही नहीं चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये दोनों पिछले 18 महीनों से अलग-अलग घर में रह रहे हैं।
रिश्ता अभी भी बरकरार
मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के अलग रहने के बाद भी ये दावा किया जा रहा है कि दोनों अभी भी रिश्ते में हैं। सूत्रों के अनुसार दावा किया गया है कि दोनों के बीच किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं हैं और ना ही दोनों के बीच तलाक जैसी कानूनी प्रक्रिया हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
पहले भी उड़ चुकी हैं तलाक की अफवाहें
पिछले कुछ सालों पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रही हैं। इसका एक कारण यह भी है कि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ पहले की तुलना में कम तस्वीरें साझा करते हैं। हालांकि, अमृता और हिमांशु पहले इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं और साफ कर चुके हैं कि वे शादीशुदा हैं तथा अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते।
ट्रोल्स को दिया था करारा जवाब
कुछ समय पहले अमृता खानविलकर से सोशल मीडिया पर सवाल किया गया था कि उनके गृह प्रवेश समारोह में हिमांशु क्यों नजर नहीं आए। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा था कि क्या जीवन में सिर्फ पति ही सब कुछ होता है, परिवार और माता-पिता का कोई महत्व नहीं है? वहीं हिमांशु ने भी उस समय उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें दावा किया गया था कि अमृता ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है।
ये भी पढ़ें :- गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा की पहली मुलाकात साल 2004 में एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब एक दशक तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2015 में निजी समारोह में शादी कर ली। इसी साल दोनों ने ‘नच बलिए 7’ में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की। फिलहाल, अलग रहने की खबरों पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Amruta khanvilkar himanshu malhotra living separately
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
Aug 04, 2026 | 06:45 PMनाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
Aug 04, 2026 | 06:43 PM500 रुपये का COD पार्सल खोलते ही उड़े होश! डिब्बे में निकला आधा साबुन, वायरल वीडियो ने बढ़ाई ठगी की चिंता
Aug 04, 2026 | 06:35 PMप्रेम संबंध में तनाव के बीच युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका और परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप
Aug 04, 2026 | 06:33 PMकौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
Aug 04, 2026 | 06:27 PMEkadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














