-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Lock Upp 2 Finale Live Streaming When And Watch Winner Prize Money
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
- Written By: सोनाली झा
Lock Upp 2 Final Winner: लॉकअप 2 का फिनाले आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम होगा। शो के विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। शिवांगी जोशी के विनर बनने की चर्चा तेज है।

शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और वरुण यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Lock Upp 2 Final Streaming: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख की मेजबानी वाला यह शो आज यानी 5 अगस्त को अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होगा। 27 जून को 15 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस सीजन को आखिरकार अपना विजेता मिलने वाला है। ऐसे में फैंस यह जानने की उत्सुकता है कि इस बार ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि किसके नाम होगी।
अगर आप ‘लॉकअप 2’ का फिनाले लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। शो का ग्रैंड फिनाले आज रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख दर्शकों का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रितेश कहते हैं कि आज मिलेगा इंडिया का करेंट सेंसेशन और लॉकअप का अल्टीमेट विनर।
विनर को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये और ट्रॉफी
इस बार शो के विजेता को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी दी जाएगी। यही वजह है कि प्रतियोगियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल शो में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, आकांक्षा चमोला और वरुण यादव जैसे चर्चित चेहरे बने हुए हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की घोषणा नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Anupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
क्या शिवांगी जोशी बनेंगी विजेता
फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया है, जबकि श्रेया कालरा रनर-अप रही हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अंतिम नतीजे के लिए फिनाले एपिसोड का इंतजार करना होगा।
पहले सीजन के विनर थे मुनव्वर फारूकी
गौरतलब है कि ‘लॉकअप’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। उस सीजन के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। चार साल बाद लौटे दूसरे सीजन ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस बार ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।
Lock upp 2 finale live streaming when and watch winner prize money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMनागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
Aug 07, 2026 | 04:33 PMरांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMमैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












