Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को किया धमाका, तीसरे दिन की कमाई से बनी टॉप मराठी फिल्म

Raja Shivaji ने रिलीज के तीसरे दिन 12 करोड़ की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 33.90 करोड़ तक पहुंचा दिया। यह फिल्म वीकेंड पर प्रदर्शन करते हुए मराठी सिनेमा की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
Riteish Deshmukh film Raja Shivaji box office collection day 3
राजा शिवाजी की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में तीन दिनों में ही दमदार कलेक्शन कर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि फिल्म ने रविवार को जबरदस्त उछाल दिखाते हुए कमाई के नए आंकड़े छू लिए हैं।

फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो किसी भी मराठी फिल्म के लिए बड़ी शुरुआत मानी जा रही है। दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में हल्की गिरावट आई और फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म में जोरदार वापसी करते हुए करीब 12 करोड़ की कमाई कर डाली। इस तरह राजा शिवाजी का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म के स्टार कास्ट

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकारों की दमदार मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूत बनाया है। इसके अलावा सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनकर उभरा है। फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संघर्षों पर आधारित है, जिसे दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव मिला है।

Riteish Deshmukh film Raja Shivaji box office collection day 3

टॉप मराठी फिल्मों की लिस्ट में शामिल

तीन दिनों में 33.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ राजा शिवाजी अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। इसने टाइमपास, ठाकरे और मध्यम जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। अब यह फिल्म 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Riteish Deshmukh film Raja Shivaji box office collection day 3

आगे भी जारी रह सकता है शानदार प्रदर्शन

फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ के चलते उम्मीद की जा रही है कि राजा शिवाजी आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखेगी। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो यह फिल्म जल्द ही मराठी सिनेमा की टॉप 5 फिल्मों में भी अपनी जगह बना सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com