-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Advice Sohail To Move On And Date Someone In Alliance
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
- Written By: अपूर्वा नायक
The Alliance के फिनाले वीक में सलमान खान ने भाई सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस अलगाव ने पूरे परिवार को प्रभावित किया और सोहेल लंबे समय तक इससे उबर नहीं पाए।

सलमान खान और सोहेल खान (सौ. सोशल मीडिया )
Salman Khan Advice Sohail Khan: अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द अलायंस में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने जा रहा है। शो के फिनाले वीक में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
सलमान खान के शो में एंटर करते ही कई कंटेस्टेंट्स की हवा निकल गई थी, तो कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी थे जो सलमान को देखकर खुश नजर आ रहे थे। एक्स वाइफ सीमा सचदेव के एलिमिनेट होने के बाद सोहेल काफी नाखुश थे, जिसके कारण अपने भाई को हौसला देने के लिए सलमान ने स्पेशल विजिट की।
सीमा सोहेल के रिश्ते को लेकर दी सफाई
अपने भाई सलमान को शो में एंटर करते देख सोहेल काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। सलमान खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के सामने सीमा सचदेव और सोहेल खान की शादी टूटने को लेकर बड़ा बयान दिया। सलमान ने कहा कि शादी टूटने का असर अकेले सोहेल पर ही नहीं बल्कि उनपर भी पड़ा था। साथ ही सलमान ने ये भी माना कि वो सीमा-सोहेल के आमने-सामने आने को लेकर काफी ज्यादा परेशान थे। हालांकि दोनों ने ही बहुत मैच्योरिटी और अदब के साथ ये सफर तय किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा
गौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी
पुराने दिनों को किया याद
बातचीत के दौरान सलमान खान ने उन दिनों को भी याद किया जब सोहेल ने सबसे पहले परिवार को बताया था कि वह सीमा से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उस समय वह फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी सोहेल का फोन आया और उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बताया था।
सोहेल को दी डेटिंग की सलाह
सलमान खान ने अपने भाई सोहेल को बीते कल को भूलाकर आगे बढ़ने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अब जिंदगी में आगे बढ़ो और किसी को डेट करो। अलायंस के सेट से लौटते समय सलमान भी खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाए। जाते वक्त उन्होंने सोहेल को जादू की झप्पी दी। साथ ही सलमान ने सोहेल की उनके बेटे निर्वाण से वीडियो कॉल पर भी बात करवायी।
ये भी पढ़ें :- गौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी
वंशज की जमकर तारीफ की
सलमान खान ने शो के कंटेस्टेट वंशज के गेम और मैच्योरिटी की जमकर तारीफ की। सलमान ने भी वंशज के आत्मविश्वास और समझदारी की सराहना की। अब दर्शकों की नजर ‘अलायंस’ के ग्रैंड फिनाले पर टिकी है, जहां शो के विजेता का ऐलान होगा।
Salman khan advice sohail to move on and date someone in alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
Aug 04, 2026 | 04:53 PMभोपाल: एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा, छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 04, 2026 | 04:45 PMकोर्ट से राहत मिलने के बाद वृंदावन पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर दास से लिया आशीर्वाद
Aug 04, 2026 | 04:43 PMमुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
Aug 04, 2026 | 04:33 PMमहायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
Aug 04, 2026 | 04:25 PMराम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 04, 2026 | 04:22 PMGondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Aug 04, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













