-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Ekadashi 2026 5 Things To Donate For Lord Vishnu Blessings And Good Luck
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
- Written By: सीमा कुमारी
Ekadashi 2026 Daan Rules : कामिका एकादशी 2026 पर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा के साथ कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए उन चीजों के बारे में।

भगवान श्रीहरि विष्णु (सौ.AI)
Kamika Ekadashi Daan Benefits : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत सबसे पवित्र व्रतों में से एक है। जो हर महीने दो बार मनाया जाता है, एक बार शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में। श्री हरि भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकादशी व्रत विशेष महत्व रखता है। सालभर में पड़ने वाली 24 एकादशियों में से प्रत्येक का अपना विशेष महत्व है, लेकिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली कामिका एकादशी अत्यंत फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी न केवल सभी पापों का नाश करती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त करती है।
कामिका एकादशी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा।
कामिका एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त
कामिका एकादशी का पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Puja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Sawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
जन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Numerology: इन जन्म तारीखों में जन्मी महिलाएं मानी जाती हैं ‘घर की लक्ष्मी’, परिवार में लाती हैं सुख-समृद्धि
कामिका एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान
-
पीले वस्त्रों का करें दान
ज्योतिषयों के अनुसार, कामिका एकादशी के दिन पीली चीजों का दान करें, क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि इस पावन तिथि पर पीले वस्त्रों का दान करने से श्री हरि की कृपा मिलती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
-
केले और अन्य फलों का करें दान
कामिका एकादशी पर फल दान करना भी शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में केले का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन केले के साथ अन्य मौसमी फलों का भी दान कर सकते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, फल दान करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।
-
अन्न का करें दान
हिन्दू धर्म में अन्न के दान को महादान बताया गया है। इसलिए कामिका एकादशी पर चावल, दाल, गेहूं या अन्य अनाजों का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। खासकर इस दिन चावल का दान बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे अक्षय फलदायी माना जाता है।
-
गुड़ और चने का करें दान
बताया जाता है कि, अन्न, धन के अलावा, कामिका एकादशी के दिन गुड़ और चने का दान करना भी शुभ माना जाता है। गुड़ को भगवान विष्णु की पूजा में अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में बांटा जा सकता है। जरूरतमंद लोगों को गुड़ और चने का दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा होती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
-
पीतल के बर्तन या पूजा सामग्री का दान
कामिका एकादशी पर पीतल के बर्तन या पूजा से जुड़ी सामग्री का दान भी कर सकते है। सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीतल का बर्तन दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और अपनी कृपा भक्तों पर सदैव बनाए
रखते है।
दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- दान हमेशा सच्चे मन और भाव के साथ करें।
- दान हमेशा किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को ही करें।
- सूर्यास्त के बाद दान करने से बचें।
- दान हमेशा दिन में ही करें।
Ekadashi 2026 5 things to donate for lord vishnu blessings and good luck
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMदुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














