-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mirzapur The Movie Do Numbari Song Ali Fazal Pankaj Tripathi
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
- Written By: सोनाली झा
Mirzapur The Movie Update: 'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज कर दिया है। गाने में मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया का अंदाज देखने को मिल रहा है।

मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mirzapur The Movie Do Numbari Song: ओटीटी पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली चर्चित क्राइम सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फैंस के लिए खास सरप्राइज देते हुए फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक बार फिर मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया का वही पुराना भौकाल देखने को मिल रहा है, जिसने वेब सीरीज को देशभर में लोकप्रिय बनाया था।
फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को मशहूर हिप-हॉप आर्टिस्ट प्रवीण ढांडा, जिन्हें फैंस ढांडा न्योलीवाला के नाम से जानते हैं, ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही इसके बोल लिखे हैं और संगीत भी तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो में ढांडा अपने खास अंदाज में परफॉर्म करते नजर आते हैं, जबकि बीच-बीच में फिल्म के कई दमदार सीन्स की झलक दिखाई गई है। गाने में मुन्ना भैया, गुड्डू भैया, कालीन भैया और रति शंकर शुक्ला का दमदार अंदाज देखने को मिलता है।
फिल्म में जुड़े कई नए चेहरे
‘मिर्जापुर द मूवी’ में इस बार कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सबसे बड़ा नाम अभिनेता रवि किशन का है, जो वेब सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा ‘पंचायत’ से लोकप्रिय हुए जितेंद्र कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में बबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं और इस भूमिका में उन्होंने विक्रांत मैसी की जगह ली है। वहीं अभिनेत्री सोनल चौहान की एंट्री भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है।
ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार
‘मिर्जापुर द मूवी’ का टीजर पहले ही दर्शकों को पसंद आ चुका है और अब 11 अगस्त को रिलीज होने वाले ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था। अब मेकर्स उसी लोकप्रियता को बड़े पर्दे पर दोहराने की तैयारी में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा
गौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी
Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्रों के सपोर्ट में उतरी अनुपमा, बोलीं- सरकार उनकी आवाज सुने
Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Mirzapur the movie do numbari song ali fazal pankaj tripathi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
Aug 04, 2026 | 04:33 PMमहायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
Aug 04, 2026 | 04:25 PMराम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 04, 2026 | 04:22 PMGondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Aug 04, 2026 | 04:20 PMनालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Aug 04, 2026 | 04:20 PMसिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
Aug 04, 2026 | 04:18 PMMonsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Aug 04, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














