दनादन प्रॉपर्टी खरीद रही है ये दिग्गज एक्ट्रेस, 12 साल छोटे पति से ले चुकी हैं तलाक

बॉलीवुड कलाकार इस समय रियल एस्टेट में तेजी से निवेश कर रहे हैं, हाल ही में बॉलीवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस ने 18 करोड़ की प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। उन्होंने पिछले साल भी 22 करोड़ के प्रॉपर्टी खरीदी थी।
Amrita Singh buys Apartment worth 18 Crore in Juhu
अमृता सिंह रियल एस्टेट में कर रही हैं तेजी से निवेश
Published on: 
Updated on: 

Amrita Singh: अमृता सिंह ने साल 2004 में सैफ अली खान से डिवोर्स ले लिया था। दोनों की शादी 1991 में हुई थी। 13 साल तक दोनों ने एक साथ शादीशुदा जीवन बिताया। अमृता सिंह इस समय रियल एस्टेट में तेजी से निवेश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने 18 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट खरीदा है। पिछले साल उन्होंने बेटी सारा अली खान के साथ मिलकर 22 करोड़ के दो ऑफिस खरीदे थे। उससे पहले भी वह 9 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर चुकी हैं। काफी समय से अमृता सिंह बॉलीवुड से दूर हैं। साल 2019 में 'बदला' नाम की फिल्म में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। आइए जानते हैं फिल्मों से दूर रहने के बावजूद उनकी कमाई का जरिया क्या है।

अमृता सिंह प्रॉपर्टी से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। अमृता सिंह ने हाल ही में जो अपार्टमेंट खरीदा है, उसका कारपेट एरिया 2,712 स्क्वायर फीट का है। तीन कार की पार्किंग स्पेस इस अपार्टमेंट में मौजूद है। खबर के मुताबिक यह अपार्टमेंट नूतन लक्ष्मी को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है। यह अपार्टमेंट मुंबई के जुहू इलाके में है।

साल 2024 में भी अमृता सिंह ने प्रॉपर्टी में निवेश किया था। उस समय उन्होंने अंधेरी वेस्ट में दो ऑफिस खरीदा था, जिसकी कीमत 22 करोड़ के आसपास थी। वहीं 2023 में उन्होंने 9 करोड़ की प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया था। खबर के मुताबिक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए सारा अली खान उनकी मदद करती हैं। अमृता सिंह भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह रियल एस्टेट में निवेश के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। खबर के मुताबिक उनके पास 50 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Navbharat Live
navbharatlive.com