Amrita Arora Tied Rakhi To Arbaaz Khan Shocked Fans React On Social Media
अरबाज खान और अमृता अरोड़ा ने किया कुछ ऐसा, फोटो देख हैरान रह गए थे फैंस
Amrita Arora: अरबाज खान और अमृता अरोड़ा की एक तस्वीर ने यूजर्स को हैरानी में डाल दिया था, इसके बाद दोनों के फैंस उनसे सोशल मीडिया पर सवाल पूछने लगे। आइए जानते हैं मामला क्या था।
Amrita Arora Tied Rakhi To Arbaaz Khan: अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा के साथ अरबाज खान की तस्वीर वायरल हुई थी, तस्वीर में दोनों कुछ ऐसा कर रहे थे, जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स और दोनों के फैंस को हैरानी में डाल दिया। तस्वीर देखने के बाद यूजर्स तुरंत दोनों से सवाल पूछने लगे। दरअसल तस्वीर खुद अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी ऐसे में अधिकतर सवाल अमृता अरोड़ा से ही पूछा गया था। चलिए जानते हैं यूजर्स अमृता अरोड़ा से क्या पूछ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह तस्वीर रक्षाबंधन की है, तस्वीर तब की है जब अरबाज खान और मलाइका का शायद डिवोर्स नहीं हुआ था, अमृता अरोड़ा अरबाज खान को राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की इस हरकत ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था। रिश्ते के मुताबिक अमृता अरोड़ा अरबाज की साली हुई और अरबाज उनके जीजा। जीजा साली में राखी का बंधन नहीं होता, यही कारण है कि दोनों के इस हरकत से फैंस और यूजर्स बेहद हैरान परेशान नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर तो लोगों ने इनसे सवाल तक पूछना शुरू कर दिया था।
अमृता अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की तो लोग हैरान हो गए। अमृता अरोड़ा अरबाज खान को राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। तो अरबाज खान भी उन्हें एक भाई की तरह प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दिए हैं। इन दोनों की तस्वीर को देखकर यूजर्स काफी हैरान हुए। एक यूजर ने सवाल पूछा है, जीजा को राखी कौन बांधता है? तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यह क्या चल रहा है? एक अन्य यूजर ने लिखा, अरबाज तुम्हारा भाई हुआ और तुम्हारी बहन उसकी बीवी! कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लोगों की हैरानी अपने चरम पर नजर आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की है।
Amrita arora tied rakhi to arbaaz khan shocked fans react on social media