-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Akhanda 2 Box Office Collection Day 7 Nandamuri Balakrishna
Akhandha 2 की सातवें दिन धीमी पड़ी रफ्तार, नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म की कमाई में गिरावट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Akhandha 2 Box Office: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ ने ओपनिंग में शानदार कमाई की, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। सातवें दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

अखंडा 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nandamuri Balakrishna Film: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अक्सर अपनी फिल्मों से धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। हालांकि, पहले हफ्ते के अंत तक आते-आते फिल्म की कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है।
दरअसल, सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक करीब 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि देर रात तक इन आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद यह साफ है कि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
सातवें दिन ‘अखंडा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगर पिछले दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो बुधवार को ‘अखंडा 2’ ने 3.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 4.25 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, वीकेंड पर फिल्म की कमाई काफी मजबूत रही थी। शनिवार को फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये और रविवार को 15.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। इतना ही नहीं, रिलीज से पहले हुई स्पेशल स्क्रीनिंग से फिल्म ने करीब 8 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर अब तक ‘अखंडा 2’ का कुल कलेक्शन लगभग 75.92 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
‘धुरंधर’ ने थिएटर में जमाया अपना रंग
हालांकि, सिनेमाघरों में इस समय रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा बना हुआ है। फिल्म अपने 14वें दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 452 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त लोकप्रियता का असर ‘अखंडा 2’ की कमाई पर भी पड़ा है।
‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण डबल रोल में नजर आ रहे हैं और उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में मुरली कृष्ण, संयुक्ता, जगपति बाबू और बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म वीकेंड पर दोबारा रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।
Akhanda 2 box office collection day 7 nandamuri balakrishna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












