Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी ने कबीर बेदी को मारा ताना या दी शुभकामना, कन्फ्यूजन में फैंस
Kabir Bedi: आकांक्षा पुरी इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रही हैं। उनका म्यूजिक वीडियो हो या फिर फिल्में जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट इस समय सुर्खियां बटोर रही है।
- Written By: अनिल सिंह
अभी भी स्कोप है, हम इतने भी लेट नहीं हुए, चर्चा में आया आकांक्षा पुरी का कबीर बेदी को लेकर किया गया पोस्ट
Akanksha Puri Post On Kabir Bedi: आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे देखकर उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। वह कबीर बेदी को शुभकामना दे रही हैं या उन्हें ताना मार रही हैं, इसका पता फैंस को नहीं चल रहा है। आकांक्षा पुरी इस समय सिंगल हैं और वह इस पोस्ट के माध्यम से बता रही हैं कि अभी उनकी शादी में देरी नहीं हुई है। अभी उनके पास काफी वक्त पड़ा है। आइए जानते हैं कबीर बेदी को लेकर उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?
आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें कबीर बेदी अपनी पत्नी परवीन दुसांज के साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कबीर बेदी ने 79 साल की उम्र में चौथी शादी की थी। शादी पर खूब चर्चा हुई थी। शादी की उसी तस्वीर को आकांक्षा पुरी ने अपनी पोस्ट में शेयर किया है और कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मतलब अभी भी स्कोप है, प्यार ढूंढने के लिए, हम इतने भी लेट नहीं हुए हैं। इस खूबसूरत कपल को बधाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
Baby Do Die Do Teaser: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज, बहन की मौत का बदला लेती दिखीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
ये भी पढ़ें- मौसी से मेरी शादी करवा रहा था परिवार, आमिर खान के भाई फैसल खान ने किया खुलासा
आकांक्षा पुरी ने कबीर बेदी को दी शुभकामना या मारा ताना
आकांक्षा पुरी ने कबीर बेदी और उनकी पत्नी की शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए, जो पोस्ट पब्लिश की है, उस पर उनके फैंस का ध्यान गया है, सोशल मीडिया पर लोग इस पर चर्चा करते हुए नजर आए हैं कि यह कबीर बेदी के लिए ताना है या फिर शुभकामना, क्योंकि एक तरफ आकांक्षा पुरी उन्हें बधाई दे रही है लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने उनकी उम्र को लेकर तंज भी कर दिया है, यही कारण है कि फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं।
चर्चा में बनी हुई हैं आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी के काम की अगर बात करें तो वह इस समय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उनके म्यूजिक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी है, जबकि उनकी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री को लेकर भी वह चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में नीलकमल सिंह के साथ आकांक्षा पुरी का नया गाना रिलीज हुआ है, कमरिया राउंड करेगा, इस गाने को लेकर आकांक्षा पुरी सुर्खियों में बनी हुई हैं। तो वहीं पवन सिंह के साथ उनका एक और गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, तुझे ना देखूं तो चैन मुझे आता नहीं है, यह गाना बॉलीवुड की तर्ज पर बना हुआ। पवन सिंह का नया गाना है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों ही गाने को लेकर आकांक्षा पुरी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
