Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़

Dhamaal 4 Collection Day 14: 'धमाल 4' ने रिलीज के 14 दिनों में भारत में 136.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में 185.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म करीब 23.59% मुनाफा कमा चुकी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2026 | 07:28 PM

धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का असर टिकट खिड़की पर साफ दिखाई दे रहा है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 14 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 185 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने पहले सप्ताह में करीब 96 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी और लगभग 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 136.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का तड़का दर्शकों को पसंद आ रहा है।

वर्ल्डवाइड 185 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ‘धमाल 4’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 22.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 185.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस प्रदर्शन ने फिल्म को साल की सफल कॉमेडी फिल्मों की सूची में मजबूत जगह दिला दी है।

सम्बंधित ख़बरें

‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप

विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला

उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास

‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप

बजट से आगे निकली, मुनाफा भी शुरू

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धमाल 4’ का अनुमानित बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर देखा जाए तो फिल्म ने अपने बजट से आगे निकलते हुए लगभग 23.59 प्रतिशत का प्रॉफिट दर्ज कर लिया है। चूंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है, इसलिए आने वाले दिनों में इसका मुनाफा और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- ‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप

स्टारकास्ट बनी फिल्म की बड़ी ताकत

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी हजारों साल पुराने खजाने की तलाश और उससे जुड़ी मजेदार भागदौड़ पर आधारित है। दमदार कॉमिक टाइमिंग, मनोरंजक कहानी और लोकप्रिय स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को फैमिली ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Dhamaal 4 box office collection day 14 worldwide profit ajay devgn

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Ajay Devgn
  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.