Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला

Vijay Deverakonda Ranabaali: विजय देवरकोंडा ने अपनी आगामी फिल्म 'रणबाली' के लिए घुड़सवारी, बंदूक और चाकू चलाने जैसी कई खास स्किल्स सीखी हैं। उन्होंने रोल के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2026 | 05:48 PM

विजय देवरकोंडा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vijay Deverakonda Training: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वह एक दमदार और एक्शन से भरपूर किरदार निभाने वाले हैं। इस रोल को पर्दे पर पूरी ईमानदारी से उतारने के लिए विजय ने महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली और कई नई स्किल्स सीखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उनके करियर की अब तक की सबसे कठिन तैयारियों में से एक रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा ने फिल्म के लिए सिर्फ जिम में पसीना नहीं बहाया, बल्कि अपने किरदार की जरूरत के हिसाब से विशेष ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने घुड़सवारी के कठिन सेशन पूरे किए और घोड़े पर सवार होकर एक्शन सीक्वेंस की प्रैक्टिस की। इसके अलावा उन्होंने बंदूक चलाने, फायरआर्म्स का इस्तेमाल करने और नकली गोलीबारी के बीच एक्शन करने की भी ट्रेनिंग हासिल की, ताकि स्क्रीन पर हर सीन वास्तविक नजर आए।

चाकू से लड़ने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर किया फोकस

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विजय ने अपने लुक और फिजिक पर भी खास मेहनत की। उन्होंने लंबे समय तक बॉडीबिल्डिंग की और अपने किरदार के मुताबिक शानदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने चाकू से लड़ने की विशेष ट्रेनिंग भी ली, जिससे फिल्म के फाइट सीक्वेंस अधिक प्रभावशाली और विश्वसनीय दिखाई दें। मेकर्स चाहते थे कि विजय सिर्फ एक्टर की तरह अभिनय न करें, बल्कि पूरी तरह अपने किरदार में ढल जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास

‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप

‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख

विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

11 सितंबर को रिलीज होगी रणबाली

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही ‘रणबाली’ इस साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं और फिल्म के एक्शन व विजुअल्स को लेकर भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास

वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं विजय

‘रणबाली’ के अलावा विजय देवरकोंडा के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इस फिल्म के बाद वह ‘राउडी जनार्दन’ में भी नजर आएंगे। लगातार अलग-अलग तरह के किरदार चुन रहे विजय इस बार अपने जबरदस्त एक्शन अवतार से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी मेहनत और ट्रांसफॉर्मेशन बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ते हैं और ‘रणबाली’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Vijay deverakonda training rashmika mandanna ranabaali release date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 05:48 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • South Cinema
  • Vijay Deverakonda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.