- Hindi News »
- Entertainment »
- Dinesh Lal Yadav Nirahua On Bhojpuri Cinema Flop Reason Digital Shift
इंडस्ट्री में फिल्में क्यों होती हैं फ्लॉप, निरहुआ ने कर दिया बड़ा खुलासा
भोजपुरी सॉन्ग का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है, लेकिन फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में बिल्कुल भीड़ नहीं होती है। ऐसे में अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक इंटरव्यू इस पर चुप्पी तोड़ी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दिनेश लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया
Dinesh lal yadav Nirahua: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता आज भी बरकरार है, लेकिन दर्शकों की आदतें अब काफी बदल चुकी हैं। फिल्में ऑनलाइन तो लाखों व्यूज बटोर रही हैं, मगर सिनेमाघरों में वो रौनक अब नहीं देखने को मिलती है, ये बदलाव केवल भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं, बल्कि लगभग हर रीजनल और मेनस्ट्रीम फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है।
ऐसे में अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बदलाव की वजह पर खुलकर बात की। दरअसल, निरहुआ ने मीडियो को दिए एक इंटरव्यू में निरहुआ से पूछा गया कि आखिर फिल्मों का थिएटर्स में प्रदर्शन कमजोर क्यों हो गया है? उन्होंने इस सवाल का जवाब एक दिलचस्प उदाहरण के जरिए दिया।
निरहुआ ने बताया क्यों फ्लॉप हो रही हैं फिल्में
निरहुआ ने बातचीत के दौरान कहा कि “बचपन में जब हम गांव में रहते थे, तो पूरा गांव मिलकर नहर या पोखर में नहाने जाया करता था। लेकिन अब घर-घर में नल हैं, तो लोग घर में ही नहाना पसंद करते हैं। कोई अब पोखर तक नहीं जाता।” उन्होंने आगे कहा, “आज थिएटर लोगों के हाथ में है जैसे कि मोबाइल के रूप में। अब कोई सिनेमाघर तब ही जाता है जब कोई फिल्म ‘पुष्पा 2’ जैसे स्तर की हो। यानी जब कुछ बड़ा और खास हो, तभी लोग बाहर निकलेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
आर माधवन ने ‘धुरंधर 2’ गुरबानी सीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था
धुरंधर का टाइटल ट्रैक NBA मैच में गूंजा, विदेश में छाया देसी जलवा, भांगड़ा एम्पायर ने जीता फैंस का दिल
Rohit Saraf Pratibha Ranta Dating: रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा के रिश्ते पर चर्चा तेज, फैंस लगा रहे कयास
‘भूत बंगला’ के गाने के लिए अरिजीत सिंह ने खुद किया अप्रोच, सामने आई दिलचस्प कहानी
निरहुआ ने स्पष्ट किया कि आज के दौर में दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने के लिए या तो बहुत दमदार फिल्म बनानी होगी, या फिर ओटीटी का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि “अगर फिल्म में कंटेंट और स्केल दोनों जबरदस्त नहीं हैं, तो फिर उसे ओटीटी पर रिलीज कर देना चाहिए और बजट निकाल लेनी चाहिए। यही आज का रियल सिनेमा ट्रेंड है।”
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को नहीं लगी हैं गंभीर चोटें, जानें कब शुरू होगी ‘किंग’ की शूटिंग?
‘इंडस्ट्री में टिकना हैं तो बदलाव के साथ चलना होगा’
इस इंटरव्यू के दौरान निरहुआ ने माना कि सिनेमाघरों की जगह अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ले ली है। इसलिए जरूरी है कि निर्माता और निर्देशक समय के साथ अपनी रणनीति बदलें। इसके अलावा निरहुआ ने बातचीत के दौरान यह साफ तौर पर खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को बखूबी उजागर करती हैं। बदलते वक्त के साथ दर्शकों की प्राथमिकताएं भी बदली हैं, और अगर इंडस्ट्री में टिकना है तो उसे भी इस बदलाव के साथ चलना होगा।
Dinesh lal yadav nirahua on bhojpuri cinema flop reason digital shift
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खरात के काले कारनामों में एआई का इस्तेमाल! सीएम ने सदन को बताया ‘ढोंगी बाबा’ का काला सच
Mar 24, 2026 | 08:34 PMExplainer: हवा में टूटकर बरसते ‘मौत के टुकड़े’, कैसे ईरान के क्लस्टर बम इजरायल की एयर डिफेंस को कर रहे फेल?
Mar 24, 2026 | 08:34 PMराम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, धन-दौलत के बनेंगे योग
Mar 24, 2026 | 08:25 PMटोल प्लाजा पर गंदगी की फोटो भेजें और पाएं 1000 रुपये का फ्री FASTag रिचार्ज, जानें नई सरकारी स्कीम
Mar 24, 2026 | 08:25 PMसातारा एसपी निलंबन विवाद पर फडणवीस की दो टूक, कहा- निलंबन का अधिकार केवल सरकार के पास
Mar 24, 2026 | 08:19 PMआर माधवन ने ‘धुरंधर 2’ गुरबानी सीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था
Mar 24, 2026 | 08:18 PMरेलवे ने टिकट कैंसिलेशन का नियम बदला, आखिरी 8 घंटे में कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा कोई रिफंड
Mar 24, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM













