‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Vijay Career: विजय ने 34 साल के करियर में 69 फिल्मों में काम किया, जिनमें 18 ब्लॉकबस्टर, 9 सुपरहिट, 9 हिट, 10 एवरेज और 22 फ्लॉप रहीं। जन नायकन ने पहले दिन ₹80.28 करोड़ की कमाई कर दमदार शुरुआत की।
- Written By: सोनाली झा
विजय का ट्रैक रिकॉर्ड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay Box Office Track Record: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे विजय अब अपने फिल्मी करियर को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। ऐसे में उनके तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर भी चर्चा तेज हो गई है।
थलपति विजय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1984 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘वेट्री’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। लीड एक्टर के तौर पर उनका डेब्यू ‘नालाय्या थेरपू’ से हुआ, लेकिन शुरुआती दौर उनके लिए आसान नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शुरुआती सात फिल्मों में छह फ्लॉप रहीं, जबकि एक फिल्म औसत प्रदर्शन कर सकी।
69 फिल्मों में 18 ब्लॉकबस्टर और 22 फ्लॉप
IMDb से जुड़े उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, थलपति विजय ने अब तक अपने करियर में 69 फिल्मों में काम किया है। इनमें 18 ब्लॉकबस्टर, 9 सुपरहिट, 9 हिट, 10 एवरेज और 22 फ्लॉप फिल्में शामिल हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि जहां उनके करियर में कई असफल फिल्में भी रहीं, वहीं उन्होंने लगातार ऐसी फिल्में भी दीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए। औसतन हर चार फिल्मों में से एक फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना उनकी स्टार पावर को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
जन नायकन ने पहले दिन दिखाई दमदार शुरुआत
विजय की विदाई फिल्म ‘जन नायकन’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन लगभग ₹42.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹50.28 करोड़ रहा। विदेशी बाजार में फिल्म ने करीब ₹30 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹80.28 करोड़ पहुंच गया।
बॉक्स ऑफिस के बड़े खिलाड़ी रहे थलपति विजय
करीब 34 साल के फिल्मी सफर में थलपति विजय ने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और सोशल ड्रामा जैसी कई शैलियों में अपनी पहचान बनाई। उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने दर्शकों का भरोसा कायम रखा और खुद को साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल किया। अब सभी की नजर ‘जन नायकन’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर है, जो तय करेगा कि विजय अपने फिल्मी करियर का समापन एक और ब्लॉकबस्टर के साथ करते हैं या नहीं।
