Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट

Kaun Banega Crorepati 18 Premiere Date: अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' 10 अगस्त 2026 से सोनी टीवी पर शुरू होगा, जबकि इसकी शूटिंग 1 अगस्त से मुंबई फिल्मसिटी में होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2026 | 07:58 PM

अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati 18: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने के लिए तैयार है। शो का 18वां सीजन नई थीम और कुछ दिलचस्प बदलावों के साथ शुरू होने जा रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने मशहूर अंदाज में हॉट सीट पर कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते नजर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 से मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में शो की शूटिंग शुरू होगी, जबकि इसका प्रसारण 10 अगस्त 2026 से किया जाएगा। इस बार मेकर्स ने शो की थीम इस बार सोचना पड़ेगा रखी है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में अमिताभ बच्चन गोल्फ कोर्स में नजर आते हैं और जिंदगी की तुलना गोल्फ से करते हुए बताते हैं कि हर बार सबसे पहले दिया गया जवाब सही नहीं होता।

अमिताभ बच्चन का संदेश

अमिताभ बच्चन का संदेश साफ है कि इस सीजन में केवल तेज दिमाग ही नहीं, बल्कि सही समय पर सही फैसला लेना भी उतना ही जरूरी होगा। प्रोमो में बिग बी कहते हैं कि जिंदगी की तरह इस खेल में भी कई बार थोड़ा रुककर सोचना सफलता की कुंजी बन सकता है। इसी सोच को इस बार पूरे सीजन की थीम बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़

‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप

विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला

उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास

ज्ञान के साथ रणनीति भी होगी अहम

शो के नए फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स के लिए जल्दबाजी में जवाब देने की बजाय तार्किक सोच और धैर्य को प्राथमिकता दी जाएगी। मेकर्स का मानना है कि कई बार जल्दबाजी में दिया गया जवाब गलत साबित हो सकता है, इसलिए इस बार खिलाड़ियों को हर सवाल पर सोच-समझकर फैसला लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हालांकि, शो का मूल फॉर्मेट और करोड़ों रुपये जीतने का रोमांच पहले की तरह बरकरार रहेगा।

ये भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़

10 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर होगी शुरुआत

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 से होगा। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, डिजिटल दर्शक इसे Sony LIV पर भी देख सकेंगे। पिछले कई वर्षों से अमिताभ बच्चन की मेजबानी ने ‘केबीसी’ को भारतीय टेलीविजन के सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा रियलिटी शोज में शामिल किया है।

Kaun banega crorepati 18 premiere date amitabh bachchan show shooting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 07:58 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.