रणवीर सिंह के बाद अब विजय देवरकोंडा होंगे न्यूड, 'कॉफी विद करण 7' शो में अभिनेता का बड़ा खुलासा

Vijay Deverakonda, Ranveer singh
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने हाल ही में 'कॉफी विद करण' (Koffee with Karan) से डेब्यू किया था। अभिनेता इस पॉपुलर शो में रैपिड-फायर के दौरान होस्ट करण जौहर के कई सवालों के जवाब देते दिखाई दिए। शो के दौरान अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि 'मुझे विजय को न्यूड देखने में किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद रैपिड-फायर राउंड के दौरान करो या मरो सेगमेंट में करण जौहर ने विजय से कई सवाल किए। उनके द्वारा पूछे गए सवालों में से एक था, 'क्या आप एक इंटरनेशनल मैगज़ीन के लिए न्यूड पोज देंगे या नहीं।' इसके जवाब में विजय ने कहा, 'अगर अच्छी तरह से शूट किया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।'

इसके बाद करण ने कंडोम ब्रांड से जुड़ा एक सवाल किया कि क्या वह कंडोम ब्रांड का प्रचार करेंगे, विजय ने न केवल हां कहा, बल्कि मौके पर ही इसका समर्थन भी किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप दस बच्चे नहीं चाहते हैं तो यह वास्तव में एक स्मार्ट, सुरक्षित काम है। यह अभी मेरा समर्थन है।'

रैपिड-फायर राउंड में अनन्या पांडे से पूछा गया कि क्या वह उन्हें पूरी तरह से न्यूड विजय को देखना चाहेंगी। अनन्या ने जवाब दिया, 'लाइगर के एक पोस्टर में विजय ने गुलाब के गुलदस्ते के साथ न्यूड फोटोशूट किया था। पोस्टर पर 'साला क्रॉसब्रीड' लिखा हुआ है।' आपको बता दें, विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की जोड़ी  'लाइगर' (Liegr) में साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 अगस्त को पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com