- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditya Sarpotdar Rashmika Mandanna 12 Hours Shift Deepika Demand
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर ‘थामा’ डायरेक्टर आदित्य ने रखी राय, कहा- रश्मिका 12 घंटे करती हैं काम
Aditya Sarpotdar Statement: फिल्म 'थामा' की सफलता के बीच डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने रश्मिका मंदाना की 12 घंटे काम करने की तारीफ की और दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर भी खुलकर की अपनी राय रखी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna 12 Hours Shift: बॉलीवुड आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता का आनंद ले रही है। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस फिल्म की शूटिंग और कलाकारों के कार्य घंटों के बारे में अहम खुलासे किए हैं। आदित्य ने कहा कि रश्मिका मंदाना ने बिना किसी शिकायत के 12 घंटे की शिफ्ट में काम किया, जो एक बेहद सराहनीय बात है।
मीडिया से बात करते हुए आदित्य ने कहा कि, “यह समझना बेहद महत्वपूर्ण है कि कितने घंटे काम करना उचित है। शूटिंग के दौरान 12 घंटे की शिफ्ट पर्याप्त और व्यावहारिक होती है, और इससे ज्यादा का काम करना शारीरिक और मानसिक रूप से हानिकारक हो सकता है।” आदित्य ने आगे कहा कि कभी-कभी, सेट्स पर ऐसे हालात बन जाते हैं जहां कलाकारों को शेड्यूल के बीच घर जाने का मौका भी नहीं मिलता, और यह अनुचित व्यवहार है।
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर आदित्य का बयान
इस बीच, दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर आदित्य ने अपनी राय दी। दीपिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखने के लिए यह शर्त रखी थी, लेकिन आदित्य का कहना था, “एक एक्टर को कैमरे पर अच्छा दिखने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। दीपिका की मांग को समझना जरूरी है, क्योंकि इसके पीछे एक पृष्ठभूमि है।”
सम्बंधित ख़बरें
यूके07 राइडर अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट, फैंस से की दुआ करने की अपील
‘फिल्म इंडस्ट्री की चॉकलेट खतरनाक होती है…’, तनुश्री दत्ता का बड़ा खुलासा, नए कलाकारों को दी सख्त चेतावनी
पिता थलापति विजय से दूर हुए बेटे जेसन! नाम से हटाया सरनेम, क्या मां के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रच सकती है इतिहास, पहले दिन 200 करोड़ की ओपनिंग का टारगेट!
आदित्य सरपोतदार ने एक और उदाहरण दिया, जहां अभिनेता परेश रावल की हेल्थ समस्याओं के कारण उन्हें आराम की सलाह दी गई थी। आदित्य ने कहा, “हमने परेश जी से कहा कि हम उनका काम कम समय में खत्म करेंगे। उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।”
ये भी पढ़ें- भारती सिंह किसी भी वक्त दे सकतीं गुड न्यूज, प्रेग्नेंसी में बढ़ी परेशानी, नहीं ठीक है तबीयत
रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ
फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपनी कार्यकुशलता और प्रोफेशनलिज्म को दिखाया। आदित्य ने कहा, “रश्मिका 12 घंटे तक काम करती हैं और एक भी बार नहीं कहा कि वह थकी हुई हैं। वह फिलहाल उस मुकाम पर हैं जहां वह इतना काम कर सकती हैं, लेकिन यह नियम सभी पर लागू नहीं हो सकता।” आदित्य ने इस बात पर जोर दिया कि एक अच्छा काम सिर्फ तभी संभव है जब एक एक्टर और निर्देशक दोनों का सामंजस्य हो।
Aditya sarpotdar rashmika mandanna 12 hours shift deepika demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में घूसखोर महिला अधिकारी गिरफ्तार, जाति प्रमाणपत्र के लिए मांगी 2.5 लाख की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
Mar 14, 2026 | 12:50 PMउत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन: दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और जापान में मची खलबली
Mar 14, 2026 | 12:46 PMकुंभ 2027 की तैयारी या अव्यवस्था? नासिक-त्र्यंबकेश्वर में खुदाई से जनता परेशान, प्रशासन की कार्यशैली कटघरे में
Mar 14, 2026 | 12:46 PMअलविदा ‘कॉलर वाली’ बाघिन! पेंच टाइगर रिजर्व को 29 शावक दे गई ‘सुपर मॉम’, जानें क्यों कहलाई ‘पेंच की मां’
Mar 14, 2026 | 12:44 PMसिलेंडर लेने की टेंशन: लाइन में खड़े मुख्तार अंसारी की मौत, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
Mar 14, 2026 | 12:36 PMगुड़ी पड़वा से पहले नासिक बाजार में रौनक, साढ़े तीन मुहूर्त का असर; ज्वेलरी और सजावट की बढ़ी खरीदारी
Mar 14, 2026 | 12:28 PMनागपुर मनपा बजट में बड़ा फेरबदल! प्रोफेशनल टैक्स और संपत्ति ऑडिट से बढ़ेगी आय, अब बनेगा नया मास्टरप्लान
Mar 14, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














