- Hindi News »
- Entertainment »
- Adah Sharma Flim Tumko Meri Kasam Box Office Collection Day 1
Tumko Meri Kasam BO Collection Day 1: ‘छावा’ और ‘द डिप्लोमैट’ के आगे नहीं चला ‘तुमको मेरी कसम’ का जादू, सिर्फ इतने लाख हुई कमाई
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'तुमको मेरी कसम' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन एक अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और फिल्म ने बेहद कम कमाई की। तो आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

तुमको मेरी कसम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: दे केरला स्टोरी में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की नई फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ 21 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म का लोग काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं…
दरअसल, 21 मार्च को पर्दे पर दस्तक देने वाली ‘तुमको मेरी कसम’ पहले दिन एक अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और फिल्म ने बेहद कम कमाई की। ‘तुमको मेरी कसम’ का ओपनिंग डे कलेक्शन चंद लाख में सिमटकर रह गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा और इश्वाक सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 15 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।
हालांकि, इस फिल्म के रिलीज से पहले विक्की कौशल की ‘छावा’ और जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई थी और अब तक दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती बनाई हुई है। 6वां दिन होने के बावजूद ‘छावा’ ने फ्राइडे को 2.10 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं जॉन अब्राहम स्टारर ‘द डिप्लोमैट’ ने भी 1.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों फिल्मों से ‘तुमको मेरी कसम’ को काफी नुकसान हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
‘तुमको मेरी कसम’ की कहानी
‘तुमको मेरी कसम’ की कहानी की बात करें तो ये आईवीएफ मैन ऑफ इंडिया यानी डॉक्टर अजय मुर्डिया की लाइफ से इंस्पायरड है जो कि आईवीएफ क्लीनिकों की नेशनवाइड चेन, इंदिरा आईवीएफ के फाउंडर हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ को निर्देशक विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। ये एक बायोपिक है जिसमें अदा शर्मा और इश्वाक सिंह से अलावा अनुपम खेर और ईशा देओल फिल्म में अहम रोल अदा करते नजर आए हैं। ‘तुमको मेरी कसम’ का बजट महज 12 करोड़ रुपए है और बकौल विक्रम भट्ट फिल्म के म्यूजिक और ओटीटी राइट्स फिल्म की लागत पहले ही निकाली जा चुकी है।
Adah sharma flim tumko meri kasam box office collection day 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














