Shanthi Priya: अक्षय कुमार की हीरोइन ने बताई सिर मुंडवाने की वजह, 35 साल बाद फिल्मों में वापसी

Bald Look: अक्षय कुमार के साथ सौगंध फिल्म में नजर आई शांति प्रिया अपने बाल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई थी, अब वह 35 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही है, जानें अपने लुक पर उन्होंने क्या कहा था।
Shanthi Priya: अक्षय कुमार की हीरोइन ने बताई सिर मुंडवाने की वजह, 35 साल बाद फिल्मों में वापसी
शांति प्रिया ने बताया क्यों मुंडवाया था सिर, 35 साल बाद फिल्मों में वापसी
Published on
Updated on

Come Back To Film Industry: अक्षय कुमार के साथ 1991 में सौगंध फिल्म में नजर आई अभिनेत्री शांति प्रिया अपने सिर के बाल मुंडवाने की वजह से सुर्खियों में आ गई थी। सोशल मीडिया पर और मीडिया में उनका गंजा लुक उनके प्रशंसकों को हैरान कर रहा था। इसी बीच एक्ट्रेस ने यह बताया कि उन्होंने यह लुक क्यों अपनाया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 35 साल बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। आइए जानते हैं शांति प्रिया ने अपने बारे में क्या कुछ कहा है।

90 के दशक में शांति प्रिया की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती थी। शांति प्रिया अक्षय कुमार के साथ 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' और 1994 में आई फिल्म 'इक्के पे इक्का' में नजर आई थी इसके अलावा वह मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'फूल और अंगार' और 'मेहरबान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अटेंशन पाने के लिए किया ऐसा

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद शांति प्रिया ने अपनी गंजे लुक वाली तस्वीर साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा था और उसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने यह लुक क्यों अपनाया है। कई लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वह अटेंशन पाने के लिए ऐसा कर रही हैं लेकिन उन्होंने मना किया। चलिए जानते हैं उन्होंने इस लुक को अपनाने के बारे में क्या कहा था?

शांति प्रिया ने अपने बारे में क्या कुछ कहा

शांति प्रिया लिखा था कि हम हर बार हाइलाइट्स करवाते हैं, बाल कटवाते हैं, जबकि पुरुष कुछ भी कर सकते हैं। तो हम क्यों नहीं? बाल तो वापस उग आएंगे तो मैंने सोचा चलो ऐसा करके देखते हैं। आपको बता दें कि शांति प्रिया करीब 35 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैडगर्ल नाम की फिल्म में वह नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी इस फिल्म में उन्होंने एक मां की भूमिका निभाई है।

शांति प्रिया ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी अदाकारी और ग्लैमरस अंदाज ने दर्शकों का दिल जीता और उन्हें एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com