- Hindi News »
- Entertainment »
- Tv Stars Who Remained Friends With Their Exes After Bitter Breakups
ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स के साथ जुड़ा है इन स्टार्स का दिल
अलग होने के बाद कई लोगों को इस बात का एहसास होता है कि वह अपने एक्स पार्टनर संग अच्छी दोस्ती तो रख ही सकते हैं।
- Written By: काजल चोपड़े

मुंबई. वो कहते है न प्यार करना इतना आसान नहीं। किसी भी शख्स का एक रिश्ते में रहना और उस रिश्ते को निभाना काफी महत्वपूर्ण होता है। वो चाहे शादी का रिश्ता हो या रिलेशनशिप (Relationship)। एक रिश्ते में रहना और उसे लंबे समय तक निभाना काफी अलग बात है।एक रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालांकि, कुछ लोग इस रिश्ते को नहीं निभा पाते। ऐसे में वह अलग हो जाते हैं। लेकिन, अलग होने के बाद कई लोगों को इस बात का एहसास होता है कि वह अपने एक्स पार्टनर संग अच्छी दोस्ती तो रख ही सकते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रेकअप (Breakup) के बाद भी बेहद अच्छे दोस्त हैं।
टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और गौहर खान (Gauahar Khan) की मुलाकात कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 7 में हुई थी। बिग बॉस के घर में रहते हुए पहले इन दोनो में दोस्ती हुई। इसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालाँकि, बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों में मनमुटाव हो गया और दोनों अलग हो गए। इन दोनो ने काफी ख़राब तरीके से ब्रेकअप किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के बारे में काफी ख़राब बातें की थीं। हालांकि अब दोनों ने अपने बीच चल रहे सारे मसले को सुलझा लिया और दोनों के बीच अब सब ठीक है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह

हाल ही में गौहर खान (Gauahar Khan) ने जैद दरबार के साथ शादी की। शादी के बाद गौहर (Gauahar Khan) और कुशाल की फ्लाइट में मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की इस मुलाकात का वीडियो भी कही वायरल हुआ था। कुशाल (Kushal Tandon) ने गौहर से हुई मुलाकात के कुछ वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए थे। इस पोस्ट के बाद फैंस को पता चला कि अब इन दोनो में सब कुछ ठीक हैं।

टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ के एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) और एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने एक साथ काम किया था। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं, खबरों के मुताबिक, दोनों एक दुसरो को डेट भी कर रहे थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चला। कृतिका (Kritika Kamra) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह दोनों अलग हो गये। हालाँकि, कुछ दिनों करण (Karan Kundra) और कृतिका (Kritika Kamra) एक साथ दिखाई दिए थे। कई लोगों का मानना था कि यह दोनों फिर से एक साथ आ गए। लेकिन, एक्ट्रेस ने सारी बातों को अफ़वाह बताया था। कृतिका ने कहा था कि वह और करण अच्छे दोस्त हैं और इसके आगे कुछ नहीं।

टेलीविजन की खूबसूरत एक्ट्रेस अदा खान (Adaa Khan) और अंकित गेरा (Ankit Gera) दोनों रेलशनशिप में थे। इन दोनो का रिश्ता हमेशा से ही उलझा हुआ था। राजीव खंडेलवाल के शो पर अदा ने बतया था कि, कैसी अंकित ने उन्हें तीन बार चीट किया था। जिसके चलते वह अंकित से अलग हो गई। खबरों के मुताबिक, अंकित (Ankit Gera) अदा के साथ रेलशनशिप में होने के बावजूद रूपल त्यागी को भी डेट कर रहे थे। जिसके चलते साल 2013 में अदा ने अंकित से ब्रेक अप कर लिया। हालांकि, कुछ सालों बाद अंकित और अदा को बनर्जी और कुणाल वर्मा की सगाई में साथ देखा गया था। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अब इन दोनो में दोस्ती हो गई है।

टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री (Narayani Shastri) और गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री एक वक्त एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।लेकिन, कुछ दिनों बाद वह अलग हो गए। हालांकि, अब गौरव और नारायणी अच्छे दोस्त है। कुछ समय पहले दोनों राजीव खंडेलवाल के शो में एक साथ नज़र आए थे। इस शो में दोनों ने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की थी। वहीं, गौरव ने बताया था कि, उनकी नारायणी के पति से भी अच्छी दोस्ती हैं।
Tv stars who remained friends with their exes after bitter breakups
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM










