प्रोपेन-ब्यूटेन आपूर्ति बंद: संभाजीनगर के उद्योगों पर संकट के बादल, रोजगार पर भी पड़ सकता है असर

BPCL Officials Meeting: प्रोपेन- ब्यूटेन गैस को घरेलू LPG के लिए आरक्षित करने के केंद्र के फैसले से संभाजीनगर के औद्योगिक क्षेत्रों में गैस आपूर्ति रुक गई है, जिससे उत्पादन और रोजगार पर असर की आशंका।
Propane-Butane Supply Cut Off: Clouds of Crisis Loom Over Sambhajinagar's Industries; Employment May Also Be Impacted
Propane Butane Supply Stop( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Propane Butane Supply Stop: छत्रपति संभाजीनगर पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से प्रोपेन व ब्यूटेन गैस को केवल घरेलू एलपीजी उत्पादन के लिए आरक्षित करने के निर्णय के बाद औद्योगिक उपयोग के लिए आपूर्ति अचानक बंद कर दी गई है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय का असर शहर के वालूज, शेंद्रा व चिकलधाना सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगों पर पड़ रहा है। गैस आपूर्ति रुकने से उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है व कुछ उद्योगों में उत्पाद बंद होने की स्थिति भी बन सकती है, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इसी पृष्ठभूमि में मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर की ओर से उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा व समाधान खोजने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ वालूज स्थित मसिआ कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें मासिआ अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़ व उपाध्यक्ष राहुल, बीपीसीएल की ओर से पुनीत गुप्ता व साळुंके मौजूद थे।

उत्पादन प्रक्रिया के लिए एलपीजी गैस अत्यंत महत्वपूर्ण

टेरिटरी मैनेजर (गैस मनोज कुमार जाधव ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया इस दौरान उद्यमियों ने बताया कि कई उद्योगों में उत्पादन प्रक्रिया के लिए एलपीजी गैस अत्यंत महत्वपूर्ण ईंधन है, अचानक आपूर्ति बंद होने से उत्पाद प्रबंधन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है व कई उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन तुरंत उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गायकवाड ने कहा कि उद्योगों का उत्पादन लगातार जारी रहना, कामगारों के रोजगार सुरक्षित रहना व औद्योगिक क्षेत्र की आर्थिक गतिविधिया सुचारू रहना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए उद्योगों को जल्द से जल्द गैस आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक समाधान निकाला जाना चाहिए।

गैस कनेक्शन के लिए करार

बीपीसीएल अधिकारियों ने गैस आपूर्ति की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, करार प्रक्रिया तथा गैस कनेक्शन से संबंधित जानकारी पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से उद्यमियों को दी।

उन्होंने बताया कि जहां बीपीसीएल की गैस पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां उद्योग आवश्यक करार प्रक्रिया पूरी कर गैस कनेक्शन लेकर नियमित आपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक के दौरान कुछ उद्योगों ने करार करने पर सहमति जताई, जबकि कुछ ने जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी बैठक में में साई इंडस्ट्रीज, साई एंटरप्राइजेस, तुलजा एंटरप्राइजेस, धनंजय ऑटो पार्ट्स, एसपन हीट ट्रीटमेंट, महेश इंडस्ट्रीज, शांतदीप मेटल्स प्रालि, सौरभ हीट ट्रीटमेंट, श्री समर्थ सरफेस कोट एलएलपी व आशीर्वाद एंटरप्राइजेस सहित कई उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इसके अलावा मासिआ के पदाधिकारी अजय गांधी, दुष्थत आठवले, शरद चौपड़े, आनंद पाटील तथा उद्यमी पांडुरंग विडेकर, अंकित काले, मिलिंद महेंद्रकर, श्याम चौधरी, बीआर कदम, प्रशांत इंगोले, तुषार पाटील व शिवाजी पाताले भी बैठक में मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com