-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Birthday Special Actor Afraid Of One Film Wonder Tag After Films Getting Flop
Aamir Khan Birthday: डेब्यू हिट के बाद 10 फिल्में फ्लॉप, आमिर खान को लगा खत्म हुआ करियर
- Written By: अनिल सिंह
Aamir Khan Birthday Special: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 60 साल के हो गए हैं। डेब्यू फिल्म हिट होने के बाद उनकी 9-10 फिल्में फ्लॉप हुई थी, उन्हें लग रहा था करियर खत्म हो गया है।

10 फ्लॉप देने के बाद आमिर खान को लग रहा था डर, बोले- मैं रात में बैठकर रोता था
Aamir Khan Birthday Special: आमिर खान इस समय अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया में आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी के नाम की चर्चा हो रही है। लेकिन इन सब के बीच वह 60 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नई गर्लफ्रेंड का नाम भी उनके जन्मदिन के मौके पर ही सामने आया है। आमिर खान का फिल्मी करियर जबरदस्त रहा है। उनके करियर की पहली ही फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन पहली फिल्म हिट होने के बावजूद उनकी लगातार 9-10 फिल्में फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्हें यह लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है। आइए जानते हैं इस विषय पर आमिर खान ने क्या कहा है।
आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआती दौर में हर तरह की फिल्में की, लेकिन दिल चाहता है फिल्म के बाद उन्होंने अपने फिल्म के सिलेक्शन को पूरी तरह से बदल दिया और वह फिल्मों की बारीकियों पर ध्यान देने लगे। उनकी फिल्में बेहतरीन होने लगी और उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाने लगा। दिल चाहता है के बाद उन्होंने ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘तारे जमीन पर’, ‘3 ईडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फ़िल्में की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वह आज भी हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते हैं। लेकिन पहली फिल्म के बाद लगातार 9-10 फिल्म पिटने के बाद उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है।
ये भी पढ़ें- बूढी अकेली मां के लिए धड़का सोनू सूद का दिल, बेरहम बेटे बहू से की भावुक अपील
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
जावेद अख्तर के साथ हुई बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि उन्हें पहली फिल्म के बाद ऐसा लगने लगा था कि उन्हें वन फिल्म वंडर का ख़िताब मिल गया है। मतलब वह एक्टर जिसकी सिर्फ शुरुआती एक फिल्म हिट रही हो और बाकी सारी फ्लॉप्स। आमिर खान ने बताया कि उन्हें वह टैग हटाने में सालों लग गए। आमिर खान ने बताया कि कयामत से कयामत तक के बाद उनके पास तीन चार सौ फिल्म के ऑफर आए थे। उन्होंने 10 फिल्में साइन भी कर ली थी। लेकिन वह किसी भी फिल्म को 100% नहीं दे पा रहे थे। तब उन्हें पता चला कि उन्होंने बड़ी गलती कर ली है। वह घंटों रात को बैठकर रोते थे। क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उन पर वन फिल्म वंडर का टैग लग जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे सब अपने आप सही होता चला गया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आमिर खान खुद से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर की।
Aamir khan birthday special actor afraid of one film wonder tag after films getting flop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













