-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aaftab Shivdasani Casting Couch Experience Revealed In Show
ये एक्टर हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बयां किया दर्दनाक अनुभव
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आफताब शिवदासानी भले इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुके हैं।

आफताब शिवदासानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aftab Shivdasani Casting Couch: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी को आज हर कोई जानता है। उन्होंने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। हालांकि, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी और चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई बड़ी फिल्मों में नजर आए। अपनी मासूम अदाओं और दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आफताब ने अपने संघर्ष के दिनों का एक कड़वा अनुभव साझा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, आफताब शिवदासानी रितेश देशमुख और साजिद खान के शो ‘यादों की बारात’ में गेस्ट बनकर पहुंचे थे।
इस शो के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अपने स्ट्रगल के दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। आफताब ने कहा कि जब वे मॉडलिंग और म्यूज़िक वीडियोज कर रहे थे, तब एक बार उन्हें एक व्यक्ति ने फिल्म देने का झांसा दिया। उस शख्स ने उनसे संपर्क किया और फिर एक दिन देर रात उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
आफताब शिवदासानी ने कास्टिंग काउच पर की खुलकर बात
आफताब ने बताया, “मैं उस व्यक्ति से एक-दो बार मिला था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी नीयत का अंदाजा हो गया। जब मुझे उसकी मंशा समझ आई, तो मैंने उसका कॉल उठाना बंद कर दिया और फिर कभी उससे नहीं मिला।” आफताब के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि ये दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे किस तरह के अनुभव भी छुपे होते हैं।
ये भी पढ़ें-आशीष चंचलानी-एली अवराम का सॉन्ग ‘चंदनिया’ हुआ रिलीज, फैंस ने बरसाया प्यार
बता दें कि आफताब शिवदासानी ने महज 7 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ (1987), ‘शहंशाह’ (1988), ‘चालबाज’ (1989), ‘अव्वल नंबर’ (1990), ‘सी.आई.डी.’ (1990) और ‘इंसानियत’ (1994) जैसी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
इस फिल्म से बॉलीवुड में की थी एंट्री
इसके बाद साल 1999 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर नजर आई थीं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘कसूर’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। हालांकि आफताब अब फिल्मों से कुछ दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो आज भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।
Aaftab shivdasani casting couch experience revealed in show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 10, 2026 | 07:48 AMपरिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














