-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- 5 Big Mistakes In Saif Ali Khan Attack Case Due To Which Shehzad Absconded
सैफ अली खान अटैक मामले में ये हैं 5 बड़ी गलतियां, जिस वजह से कामयाब हुआ शहजाद
- Written By: अनिल सिंह
सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस के गिरफ्त में है। लेकिन वह सैफ अली खान के घर तक पहुंचने में और वहां से भागने में कामयाब कैसे हुआ। आइए जानते हैं इसके पीछे की बड़ी गलतियां।

सैफ अली खान अटैक मामले में 5 मिस्टेक, जिसने शहजाद को भागने में की मदद
मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन वह सैफ अली खान के घर में घुसने में कामयाब कैसे हुआ और वहां से भागने में उसने कैसे सफलता पाई, इसके पीछे पांच बड़ी गलतियां छिपी हुई है। उनमें से अगर एक भी गलती नहीं होती, तो वह इमारत में घुसने की कोशिश में ही कामयाब नहीं होता या फिर वह पुलिस आने के पहले ही पकड़ लिया जाता।
शरीफुल इस्लाम ने अपने कबूलनामे में पुलिस को जो जानकारी दी है और मीडिया में जो खबरें चल रही है, उसके मुताबिक हमलावर सैफ अली खान के घर में घुसने और भागने में कामयाब बड़ी-बड़ी गलतियों के कारण हुआ है।
ये भी पढ़ें- भगवान बनना छोड़ दो… अक्षय कुमार को फिर महादेव के अवतार में देख फूटा यूजर्स…
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
सो रहा था सिक्योरिटी गार्ड
पुलिस से मिली जानकारी के हवाले से मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने सैफ अली खान की इमारत सतगुरु शरण में घुसने का प्रयास किया, तब सिक्योरिटी गार्ड झपकी ले रहा था। अगर वह मुस्तैद होता तो शहजाद को इमारत में घुसने के पहले ही रोक लिया जाता।
खुले में पड़ी थी सीढ़ी
शहजाद ने बताया इमारत पर 12 फीट ऊपर चढ़ने के लिए उसने बिल्डिंग परिसर में पड़ी सीढ़ी का इस्तेमाल किया और वह उस डक्ट तक पहुंच गया, जिसकी वजह से वह दसवें फ्लोर तक जाने में कामयाब रहा। वह उसी बिल्डिंग परिसर में खुली पड़ी थी। अगर वह सीढ़ी नहीं होती तो भी हमलावर सैफ अली खान के घर तक पहुंचने में नाकामयाब रहता।
खुली रह गई कमरे की कुंडी
चोरी की वारदात को अंजाम देने के प्रयास में शहजाद को सैफ अली खान के घर की हाउस हेल्प ने देख लिया था, उसके चिल्लाने पर सैफ भी वहां पहुंच गए। घर में काम करने वाले बाकी कर्मचारी भी वहां आ पहुंचे। सभी ने मिलकर शहजाद को कमरे में बंद करने की कोशिश की, लेकिन सैफ अली खान को लगी चोट की वजह से परिवार नीचे मदद मांगने चला गया और जिस कमरे में शहजाद को बंद किया गया था उसकी कुंडी खुली रह गई थी, तो वह वहां से भागने में कामयाब हो गया।
शहजाद के भागते वक्त कहां था सिक्योरिटी गार्ड
बिल्डिंग में चोरी को लेकर हल्ला हो चुका था, सैफ अली खान घायल हो गए हैं, इस वजह से अफरा तफरी भी मच गई थी, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उस वक्त भी अगर बिल्डिंग के परिसर में मुस्तैद रहता तो भागते वक्त शहजाद को पकड़ा जा सकता था, लेकिन सुरक्षाकर्मी की गलती की वजह से शहजाद वहां से भागने में कामयाब हुआ।
सबसे बड़ी गलती
शहजाद ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने सीसीटीवी कैमरे से बचने का पूरा प्रयास किया था। लेकिन फायर एग्जिट स्टेयरकेस से भागते हुए और फायर एग्जिट स्टेयरकेस ऊपर जाते हुए दो बार वह सीसीटीवी की निगरानी में आया। ऊपर जाते समय उसके चेहरे पर कपड़ा से ढका हुआ है। वहीं जब वह भाग रहा था तब उसका चेहरा खुला हुआ था। बाकी सीसीटीवी कैमरे से खुद को बचाने में वह कामयाब हो गया था। इमारत में अगर सीसीटीवी कैमरे से कोई खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है, तो इसे सुरक्षा में बड़ी चूक कहा जा सकता है।
5 big mistakes in saif ali khan attack case due to which shehzad absconded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














