ठाणे विकास बैठक: 1700 करोड़ की योजनाएं, 900 बेड सिविल अस्पताल और इंटरनल मेट्रो DPR को मंजूरी

Deputy CM Eknath Shinde ने मुंबई-नाशिक हाइवे, नए पुल, इंटरनल मेट्रो और 900 बेड सिविल अस्पताल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर अपडेट दिया. ट्रैफिक जाम कम करने और 1700 करोड़ की योजनाओं पर जोर दिया गया।
Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Thane Development Eknath Shinde Meeting: राज्य के डिप्टी सीएम एवं ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई नाशिक महामार्ग पर माजीवाड़ा से वडपे तक हाइवे के विस्तारीकरण का काम अंतिम चरण में है। इसे मानसून के पहले ही मार्च अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

ठाणे के साकेत पुल का काम एक महीने में पूरा होगा इसी तरह कलवा-खारीगाव विस्तारित खाडी पुल का काम हो चुका है। तीन से चार दिन में इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। ठाणे जिला नियोजन व विकास समिति की बैठक में ठाणे और भिवंडी में भारी ट्रैफिक जाम को लेकर चर्चा हुई।

पालकमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक जाम कम करने के लिए ठाणे इंटरनल मेट्रो की DPR को मंजूरी दे दी गई है। लास्ट माइल कनेक्टिविटी, वॉटर टैक्सी, छेड़ा नगर से गायमुख एलिवेटेड रोड, साकेत-कोलशेत-मीरा भायंदर कनेक्शन, नासिक रोड फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

100% फंड का करें इस्तेमाल

डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी की बैठक में पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास योजनाओं के लिए निर्धारित राशि का पूरा इस्तेमाल करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साल 2026-27 के सालाना प्लान को मंज़ूरी दे दी गई है और डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर और अब गार्डियन मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने सर्वसाधारण योजना हेतु 660 करोड़, ट्राइबल सब-प्लान 140 करोड़, शेड्यूल्ड कास्ट सब-प्लान 107 करोड़ जैसे प्रोविज़न के साथ करीब 1700 करोड़ का प्रपोज़ल देने के निर्देश दिए हैं।

जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक सिविल अस्पताल

  • ग्रामीण व शहरी भागों के मरीजों के लिए ठाणे में बन रहे लगभग 900 बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल को जल्द पूरा कर शुरू किया जाएगा।
  • पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि मानसून के पहले ग्रामीण इलाकों में पानी,सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एलर्ट रहने की जरुरत है।
  • विविध कार्यों के टेक्निकल अप्रूवल, प्लान तैयार करने, प्रपोज़ल जमा करने और समय पर फंड खर्च करने पर ज़ोर देने के साथ PPP के ज़रिए किए गए कामों की क्वालिटी डिपार्टमेंट हेड द्वारा फिजिकल इंस्पेक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सभी एजेंसियों को मानसून से पहले तैयार रहने और मई के आखिर तक सड़क की मरम्मत, गड्ढे भरने, डामर पैचवर्क पूरा करने के आदेश दिए गए हैं, लोगों को परेशानी न हो और एक्सीडेंट न हों, इसके लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।
  • क्लस्टर रिडेवलपमेंट में खतरनाक बिल्डिंगों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, पुलिस और डिज़ास्टर मैनेजमेंट के बीच तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवारा कुत्तों की समस्या के लिए परमानेंट शेल्टर बनाने, नसबंदी करने और एनिमल एम्बुलेंस की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा

  • पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक खेती को प्राथमिकता दी गई है और लोकल किसानों को गाय का गोबर उपलब्ध कराने और खेती के नए एक्सपेरिमेंट को बढ़ावा देने की योजना है।
  • शहापुर इलाके में खेती के एडवांस तरीकों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
  • पानी सप्लाई के लिए, मीरा-भायंदर और वसई को डैम से पानी देकर ठाणे को बाकी 100 MLD पानी दिया जाएगा, और कालू डैम का काम तेजी से चल रहा है और रिहैबिलिटेशन और मुआवजे का प्रोसेस किया जा रहा है। बैठक में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल, ठाणे जिले के विधायक, जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ठाणे से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com