-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Diesel Shortage Trucks Halt Coal Mines Nagpur Production Wcl Impact
नागपुर विदर्भ में डीजल संकट, खदानों में थमे ट्रकों के पहिए; उत्पादन और सप्लाई पर असर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Fuel Supply Disruption: विदर्भ में डीजल की कमी से ट्रकों के पहिए थम गए हैं। खदानों में उत्पादन और कोयला परिवहन प्रभावित हो रहा है, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं।

नागपुर विदर्भ डीजल संकट,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Diesel Supply Issue: नागपुर सहित विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में डीजल की कृत्रिम कमी ने ट्रकों के पहिए ‘रोक’ दिए हैं। खदानों के आसपास बड़ी संख्या में ट्रक्स खड़े हो गए हैं। संचालक डीजल के जुगाड़ में भटक रहे हैं। कहीं से जुगाड़ हो गया तो ट्रक के पहिए घूमने लगते हैं, जुगाड़ नहीं हुआ तो ट्रक खड़ा हो जा रहा है।
इतना ही नहीं वेकोलि के खदानों में भी डीजल की कमी महसूस की जाने लगी है। जानकारों की मानें तो उत्पादन पर इसका असर दिखने लगा है। अगर किसी खदान में उत्पादन हो रहा है तो उसके डिस्पैच के लिए ट्रक नहीं मिल रहे हैं। कुल मिलाकर स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कोयला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताया कि कोयला परिवहन करने वालों की स्थिति काफी खराच हो गई है।
सैकड़ों ट्रक अलग-अलग खदानों के सामने खड़े हैं। कहीं से भी इन्हें डीजल नहीं मिल रहा है। कई लोग नागपुर से डीजल भेज रहे हैं, ताकि कुछ पहिए घूम सके लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा जैसा ही है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
नांदेड़ डिवीजन में RPF का बड़ा एक्शन: नागावली एक्सप्रेस से 5.37 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर, शातिर चोर गिरफ्तार
चिखलवाड़ी-प्रशांतनगर SRA प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति, कई वर्षों से अटकी परियोजनाएं
नंबर प्लेट नहीं, पुणे की धड़कन है ‘MH-12’! अस्मिता बचाने के लिए देश में पहली बार आया RTO नंबर का नया फॉर्मूला
वेकोलि के सूत्रों ने बताया कि कई खदानों में डीजल की कमी हो चुकी है, इसलिए मशीनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। मशीनों में डालने के लिए डीजल नहीं है जिस कारण उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें:–नागपुर मेडिकल में बड़ा खुलासा,आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाई; ट्रक भर दवाइयां हुई एक्सपायर
कई स्थानों से शिकायत
कोयला कारोबारियों का कहना है कि वेकोलि में फुलटाइम अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक नहीं होने से समस्या और अधिक बढ़ गई है, कुछ निदेशक अपना उल्लू सीधा करने के लिए काम कर रहे हैं। टारगेट के पीछे पड़े हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मकरधोकड़ा जैसी खदान में 8-8 लाख टन माल पड़ा हुआ है।
Vidarbha diesel shortage trucks halt coal mines nagpur production wcl impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Aug 07, 2026 | 07:38 PMMumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Aug 07, 2026 | 07:26 PMExplainer: अयोध्या, तिरुपति से सबरीमाला तक, मंदिरों को दिया गया चंदा कितना सुरक्षित; क्यों उठ रहे हैं सवाल?
Aug 07, 2026 | 07:04 PMगटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Aug 07, 2026 | 06:59 PMPrahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
Aug 07, 2026 | 06:58 PMअफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 06:55 PMSBI Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर समेत 38 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM













