-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Violence Seen Again In Bengal Bye Election Trinamool Worker Killed Near Naihati Constituency
बंगाल उपचुनाव में फिर दिखी हिंसा, नैहाटी निर्वाचन क्षेत्र के पास तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या
- Written By: विजय कुमार तिवारी
तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि विपक्षी दल सत्तारूढ़ पार्टी की चुनावी संभावनाओं को कमजोर करने के लिए कहानियां गढ़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव (सौ. से सोशल मीडिया)
कोलकाता : पश्चिम बंगाल उपचुनाव के दौरान भी हिंसा व गोलीबारी की घटना हुयी है, जिसके चलते एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक शॉ की भाटपारा में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उसे एक देशी बम हमले में मार डाला गया। भाटपारा नैहाटी विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ इलाका है, जहां आज मतदान चल रहा है।
इस हमले के बाद उपचुनाव में मतदाताओं को डराने-धमकाने के राजनीतिक आरोप लगने लगे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। इस घटना पर तत्काल राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई और भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने तृणमूल पर नैहाटी और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए धमकाने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया।
जगतदल विधानसभा सीट से स्थानीय तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम ने बयान देने से परहेज करते हुए दावा किया कि हमले की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। सीईओ कार्यालय के अनुसार, सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और दोपहर एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
पश्चिम बंगाल में अब ‘बांग्ला’ ही होगी सरकार की भाषा! 1 सितंबर से बदल जाएंगे सारे नियम, ऐतिहासिक फैसला!
नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव
निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 भाजपा की ओर से थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्ष ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर विभिन्न क्षेत्रों, खासकर हरोआ, मदारीहाट, सिताई और तालडांगरा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों को निराधार बताया है।
नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि विभिन्न सीटों पर कई बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस दावे को चुनाव में उसे बदनाम करने का प्रयास बताकर खारिज कर दिया है। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि विपक्षी दल सत्तारूढ़ पार्टी की चुनावी संभावनाओं को कमजोर करने के लिए कहानियां गढ़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…TMC और चुनाव आयोग में ठनी, EC ने कहा 20 घंटे के अंदर लिया शिकायत पर एक्शन…डेरेक ओ ब्रायन ने बताया झूठ
उन्होंने आरोप लगाया कि यह तृणमूल कार्यकर्ता हैं जो मारे जा रहे हैं और विपक्ष हमें दोषी ठहरा रहा है। भाजपा और विपक्ष चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही मदारीहाट में भाजपा उम्मीदवार राहुल लोहार की कार में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। सूत्रों ने बताया कि राहुल मदारीहाट ग्राम पंचायत के अंतर्गत मुजनई में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे, तभी उन्हें तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि उनकी कार को रोक दिया गया और कथित तौर पर उस पर पत्थर फेंके गए।
तृणमूल समर्थकों ने दावा किया कि भाजपा सांसद और पूर्व विधायक मनोज तिग्गा पिछले पांच सालों में इलाके में नहीं दिखे और न ही कोई विकास कार्य हुआ। लोहार के खिलाफ भीड़ ने “वापस जाओ” के नारे भी लगाए। कूचबिहार के सिताई में एक मतदान केंद्र पर तनाव फैल गया, आरोप है कि ईवीएम मशीन के दो बटन टेप से ढके हुए थे।
भाजपा उम्मीदवार दीपक रॉय ने दावा किया कि होकदाह अदाबारी एसएसके प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम के पहले दो बटनों पर टेप चिपका हुआ पाया गया। रॉय ने पीठासीन अधिकारी और अन्य मतदान कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “यह चुनाव प्रक्रिया का गंभीर उल्लंघन है।”
इसे भी पढ़ें…पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, मथुरापुर के सोशल मीडिया संयोजक थे पृथ्वीराज नस्कर
इसके बाद वे खुद बूथ में घुस गए और ईवीएम से टेप हटा दिया, जिससे बूथ के अंदर हंगामा होने लगा। सूत्रों ने बताया कि रॉय और पीठासीन अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार के आने तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। पार्टी ने रॉय पर प्रक्रिया बाधित करने और परेशानी पैदा करने का आरोप लगाया।
इस बीच, हरोआ सीट से वाम मोर्चा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने भी हस्तक्षेप की सूचना दी और दावा किया कि तृणमूल कार्यकर्ता उसके मतदान एजेंटों को हरोआ में कुछ मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोक रहे थे। विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी के सदस्य पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। शांतिपूर्ण उपचुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 108 कंपनियां तैनात की गई हैं।
निर्वाचन आयोग ने बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर औसतन 45.59 प्रतिशत मतदान की सूचना दी है, जिसमें तालडांगरा में 49 प्रतिशत, हरोआ में 47.10 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 46.24 प्रतिशत, मदारीहाट में 46.18 प्रतिशत, सीताई में 45 प्रतिशत और नैहाटी में 39.12 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस वर्ष आम चुनावों में कुछ विधायकों के लोकसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे से रिक्त हुई इन सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गए थे। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने सभी छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। बंगाल कांग्रेस के नेतृत्व में हाल ही में बदलाव हुआ है। माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा और कांग्रेस 2021 के बाद पहली बार अलग-अलग उपचुनाव लड़ रहे हैं। वाम मोर्चे ने छह में से पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें एक भाकपा (माले) का उम्मीदवार भी शामिल है। कांग्रेस ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। यहां मतगणना 23 नवंबर को होगी।
–एजेंसी इनपुट के साथ
Violence seen again in bengal bye election trinamool worker killed near naihati constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
Jul 24, 2026 | 11:49 AMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
Jul 24, 2026 | 11:47 AMLava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Jul 24, 2026 | 11:47 AMस्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 11:46 AM450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
Jul 24, 2026 | 11:45 AMसलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
Jul 24, 2026 | 11:44 AMनागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
Jul 24, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














