-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- War Of Words Between Election Commission And Derek Obrien
TMC और चुनाव आयोग में ठनी, EC ने कहा 20 घंटे के अंदर लिया शिकायत पर एक्शन…डेरेक ओ ब्रायन ने बताया झूठ
- Written By: Saurabh Pal
निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल उपचुनावों पर तृणमूल कांग्रेस की शिकायतें मिलने के “20 घंटे के भीतर” कार्रवाई करने की बात कहने के बाद, राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने सोमवार को चुनाव निकाय के दावे को “झूठ” करार दिया है।

राजीव कुमार और डेरेक ओ ब्रायन (फोटो- डिजाइन)
नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल उपचुनावों पर तृणमूल कांग्रेस की शिकायतें मिलने के “20 घंटे के भीतर” कार्रवाई करने की बात कहने के बाद, राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने सोमवार को चुनाव निकाय के दावे को “झूठ” करार दिया है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग “भाजपा की एक शाखा” के तौर पर काम कर रहा है।
दरअसल तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और राज्य में उपचुनाव को लेकर तैनात सुरक्षा बलों की भूमिका के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर निर्वाचन आयोग ने सोमवार को तृणमूल द्वारा उसकी शिकायतों पर देरी या निष्क्रियता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने उपचुनाव के दौरान मिली शिकायतों पर उसने 20 घंटे के भीतर कार्रवाई की। आयोग ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष मजूमदार को राष्ट्रीय प्रतीक और राज्य पुलिस पर उनकी कथित टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। हालांकि तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
मामले को लेकर गोखले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह एक झूठ है। निर्वाचन आयोग ने ‘20 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की’ जैसा कि वे मीडिया में दावा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “शिकायत लोकसभा और राज्यसभा में हमारे नेताओं के नेतृत्व में पांच सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नौ नवंबर (शनिवार) को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत हो की गई थी।” गोखले ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने उनसे मिलने या जवाब देने की भी जहमत नहीं उठाई। तृणमूल सांसद ने कहा अब- जब आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म होने वाला है तो वे “नोटिस” का नाटक कर रहे हैं। शर्म की बात है कि निर्वाचन आयोग खुलेआम भाजपा की इकाई बन गया है।
इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के कथित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाने वाली तृणमूल ने इस मुद्दे पर राज्य में उपचुनाव प्रचार समाप्त होने से 90 मिनट पहले सोमवार दोपहर का समय देने के लिए आयोग की आलोचना की थी। तृणमूल के राज्यसभा संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन को संबोधित शिकायत के जवाब में सोमवार दोपहर को निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह “आश्चर्यजनक” है कि 9 नवंबर की दोपहर को अभ्यावेदन प्राप्त होने के “20 घंटे के भीतर” आयोग द्वारा त्वरित कार्रवाई के बाद भी “विलंब की अनुचित टिप्पणियां” की गई हैं।
तृणमूल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सीएपीएफ कर्मी राज्य पुलिस की अनिवार्य उपस्थिति के बिना काम कर रहे हैं और यह भी आरोप लगाया कि वे मतदाताओं को डराने और उन्हें भाजपा के पक्ष में प्रभावित करने के लिए निजी आवासों में प्रवेश कर रहे हैं।
War of words between election commission and derek obrien
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM










