महाराष्ट्र चुनाव : आज अकोला में PM मोदी की बड़ी रैली, सूबे में 11 से 12 जनसभाओं को कर सकते हैं संबोधित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार अभियान के लिए जुट चुके हैं। वहीं आज वे अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 11 से 12 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं।
पीएम मोदी
पीएम मोदी (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां बीते शुक्रवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार अभियान के लिए जुट चुके हैं। वहीं आज यानी शनिवार 9 नवंबर को PM मोदी अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अकोला में रैली करने के बाद PM मोदी नांदेण में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अकोला में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस बाबत PM मोदी यहां से पांच जिलों - अकोला, अमरावती, वाशिम, यवतमाल और बुलढाणा की जनता को भी साधेंगे। इस बाबत PM मोदी की रैलियां महायुति और BJP उम्मीदवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार PM की रैली आज अकोला के डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ मैदान में होगी, जहां 3,000 वर्ग फुट का विशाल पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत पुलिस उपस्थिति के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खबर है कि इस रैली में लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों के BJP और महायुति उम्मीदवार बड़ी तादाद में भाग लेंगे।

जानकारी दें कि, भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इससे पहले कहा था कि, प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 11 से 12 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। वहीं राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आगामी 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इस बाबत BJP के मीडिया कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बावनकुले ने कहा था कि, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी की जनसभाएं गोंदिया, अकोला, नांदेड़, धुले, मुंबई और नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र भर में 11 से 12 स्थानों पर प्रस्तावित हैं।''

इस मौके पर पूर्व विधायक राजू तोडसम (यवतमाल के अरनी से) और कुछ अन्य स्थानीय नेता पार्टी में शामिल हुए। बावनकुले ने कहा था कि अगले कुछ दिन में और लोगों के महायुति गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं सत्तारूढ़ महायुति में BJP के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com