-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Mns Leader Raj Thackrey Supporting Eknath Shinde Also States That Feels Comfirtable With Bjp
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इन्हें मिला MNS का समर्थन, राज ठाकरे का बड़ा बयान
- Written By: विधी शर्मा
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना राज्य में महागठबंधन की सरकार नहीं बन सकती। लेकिन संभावना है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो मनसे उनके साथ सरकार में शामिल हो सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इन्हें मिला MNS का समर्थन, राज ठाकरे का बड़ा बयान (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में जुट गई हैं। चुनाव को जीतने के लिए सभी पार्टियां जमकर तैयारी कर रही हैं। इस दौरान अपना प्रचार करते वक्त सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते और आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भाजपा के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सब हैरान रह गए।
इस बार के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की जोरदार चर्चा हो रही है। दरअसल MNS के 100 से भी ज्यादा उम्मीदवार इस बार मैदान में उतरे हैं। ऐसे में वे कितनी सीटें जीत पाएंगे इस बात को लेकर काफी उत्सुकता जताई जा रही है। अब राज ठाकरे ने कई जगह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को समर्थन देने का भी ऐलान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने बीजेपी विरोधी रुख अपनाया था। उनका चलाओ रे वो वीडियो… भी काफी पॉपुलर हुआ था। यही वजह है कि ऐसा माना जा रहा था कि राज ठाकरे इस साल भी बीजेपी विरोधी रुख अपनाएंगे।
हालांकि, हाल ही में ठाकरे ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मैं बीजेपी के साथ सहज हूं। जिससे लोगों को काफी हैरानी भी हुई है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो MNS उनके साथ सरकार में शामिल होगी।
इस बीच, मनसे ने इस साल के चुनाव में बड़ी संख्या में उम्मीदवार उतारे हैं। उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राज ठाकरे की बैठकें जारी हैं। साथ ही ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को भी मुंबई के माहिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
ये भी पढें : बीजेपी को निशाना बनाते-बनाते बाप तक पहुंच गए ओवैसी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं पर किया हमला
सरकार सिर्फ हमारे सहयोग से
राज ठाकरे ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना राज्य में महागठबंधन की सरकार नहीं बन सकती। रही बात बीजेपी की तो, मैं शुरू से ही शिवसेना में था। तब से पार्टी छोड़ने के बाद भी अगर मेरे किसी से अच्छे संबंध हैं, तो वो बीजेपी से हैं। चाहे प्रमोद महाजन हों, गोपीनाथराव हों, नितिनजी हों या अटलजी हों, आडवाणीजी हों, सभी भाजपा नेताओं से मेरे संबंध शुरू से अच्छे रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं से कोई करीबी रिश्ते नहीं
इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी नेताओं से मेरे कभी भी करीबी रिश्ते नहीं रहे हैं। तो, आपके लिए जो एक कंफर्ट जोन होता है। मुझे लगता है कि मैं शुरू से ही बीजेपी के साथ काफी कंफर्टेबल हूं। राज ठाकरे ने अपने भतीजे आदित्य ठाकरे के खिलाफ संदीप देशपांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसलिए इस बार का चुनाव और भी रंगीन हो गया है।
Mns leader raj thackrey supporting eknath shinde also states that feels comfirtable with bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
Jul 10, 2026 | 08:07 AMअमरावती में पटवारी विपुल ठाकरे पर गंभीर आरोप; दुष्कर्म और ₹5 करोड़ की ठगी के मामले में सर्विस रिवॉल्वर जब्त
Jul 10, 2026 | 08:06 AM76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Jul 10, 2026 | 08:05 AMPoK के शुबाजाबाद में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 2 युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों का भड़का गुस्सा
Jul 10, 2026 | 08:04 AMRaghav Juyal Birthday: यूट्यूब से सीखा डांस…फिर बने ‘किंग ऑफ स्लो मॉशन’, फिल्मों में निभाया विलेन का रोल
Jul 10, 2026 | 08:04 AMअक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Jul 10, 2026 | 08:02 AMNEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
Jul 10, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














