-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Asaduddin Owaisi Attacks On Pm Modi In A Controversial Statement Making Serious Allegations
बीजेपी को निशाना बनाते-बनाते बाप तक पहुंच गए ओवैसी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं पर किया हमला
- Written By: विधी शर्मा
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमीत शाह पर हल्ला बोल कर दिया है। ओवैसी ने कहा कि मोदी देश को एक नही करना चाह रहे है। केवल अपने वोट बैंक को एक करना चाह रहे हैं।

बीजेपी को निशाना बनाते-बनाते बाप तक पहुंच गए ओवैसी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं पर किया हमला (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में राजनीती गरमाती हुई नजर आ रही है। नेताओं में प्रचार के लिए आपसी जंग तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी बीच MIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने विवादित बयान से शब्दों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए एक है तो सेफ है नारे को लेकर कई सवाल खड़े किये है। इस दौरान उन्होने कहा कि मोदी का कहना है कि एक है तो सेफ है। क्या 10 साल से कोई सेफ नहीं है? मैने कहा एक है तो अखंड है। असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम को कोई काम नहीं है, वो केवल डायलॉग लिखते है। वे देश को एक नहीं करना चाहते है।
ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम मोदी बताएं कि आपके अब्बा ने कितने बच्चे पैदा किए। अमित शाह के अब्बा ने कितने बच्चे पैदा किए। अब कोई संगी बोलेगा ओवैसी तुम्हारे कितने बच्चे हैं, तो मेरे छह बच्चे हैं। आपने नहीं किया तो मैं क्या करूं, ये मेरी गलती है क्या?
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में UCC लागू करने की प्रक्रिया शुरू, 7 सदस्यीय समिति गठित
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
छत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
इसी के साथ ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कहना है कि मुस्लिम महिला अधिक बच्चे पैदा करती हैं, ये बिल्कुल झूठ है। पीएम मोदी देश को एक नहीं करना चाह रहे हैं, केवल अपने वोट बैंक को एक करना चाह रहे हैं। मोदी बोल रहे हैं सिर्फ RSS की विचारधारा को अपना लो तो एक हो जाओगे।
ये भी पढें : मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आलोचना से नाराज हो गए एकनाथ शिंदे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ओवैसी के बोल…महाराष्ट्र क्या किसी के बाप का है
असदुद्दीन ओवैसी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच पिछले कई दिनो से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब एक बार और ओवैसी ने फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बोलते हैं कि ओवैसी तुम हैदराबाद चले जाओ। महाराष्ट्र क्या किसी के बाप का है? सुनो हमारे अब्बा दुनिया में आए तो भारत में आए थे, इसलिए ये जमीन मेरे बाप की भी है।
ओवैसी ने आगे कहा कि फडणवीस किसके खिलाफ धर्म युद्ध की बात कर रहे हैं, वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। वह प्रदेश के गृह मंत्री हैं फिर भी कितने वाहियात तरीके से बात कह रहे हैं। चुनाव आयोग को भी उनकी बातों का संज्ञान लेना चाहिए।
अगर मेरी पार्टी के नेता का ऐसा बयान होता तो…
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर मेरी पार्टी के नेता का वोट जिहाद जैसा कोई बयान होता तो अब तक मीडिया हमें परेशान कर देती और अभी तक यही चलता। साथ ही कटेंगे तो बटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे कहकर वह अपने वोटरों को पोलराइज्ड कर रहे हैं, ऐसा आरोप भी ओवैसी ने लगाया है।
मेरा नाम ले रहे हैं, मनोज जरांगे पाटील का नाम ले के बताएं
फडणवीस द्वारा ओवैसी का नाम लिए जाने के बारे में उन्होने कहा कि फडणवीस मेरा नाम ले रहे हैं, वह मनोज जरांगे पाटील का नाम लेकर बताएं। पर वो उनका नाम नहीं लेंगे। क्योंकि मेरा नाम लेने से हिंदू-मुसलमान होगा, इसलिए मेरा नाम ले रहे हैं। बीजेपी से ये सवाल किया जाना चाहिए कि वह मराठाओं को आरक्षण देंगे या नहीं?
सीएम योगी के बटेगे तो कटेगे को भी घसीटा
इस बीच ओवैसी ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पर भी हमला बोल दिया। ओवैसी ने कहा कि अयोध्या हार गए तो क्या वो धर्म युद्ध था? बटेंगे तो कटेंगे ये सीएम की जबान है क्या? कौन कहां बंट रहे हैं तुम्ही तो बुलडोजर से लोगों के घर तोड़ रहे हो। ऐसा आरोप ओवैसी द्वारा किया गया। ओवैसी ने आगे कहे कि उनकी सरकार में अतीक अहमद को गोली मार दी गई। मेरे ऊपर हमला हुआ। हम मौत से डरने वाले नहीं हैं। गोलियां चलाने वाले को बोल रहा हूं, जिसने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई। ये मुल्क हमारा था, ये मुल्क हमारा है और रहेगा।
ये भी पढें : बैग की जांच को लेकर ध्यान भटका रही शिवसेना यूबीटी, वोट मांगने का निकाला नया तरीका बोले देवेंद्र फडणवीस
वक्फ कानून बनाए जाने पर ओवैसी ने कहा कि अगर वक्फ कानून बन जाएगा तो वो वक्फ की जायजाद को ही खत्म कर देगा। भिवंडी की मस्जिदें छीन ली जाएगी, मदरसे बंद कर दिए जाएंगे। हम एक मस्जिद को खो चुके है। हमें ही वक्फ को बचाने के लिए लड़ना होगा। वक्फ की जायदाद का मालिक औवेसी नहीं अल्लाह है।
Asaduddin owaisi attacks on pm modi in a controversial statement making serious allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
Jul 10, 2026 | 08:07 AMअमरावती में पटवारी विपुल ठाकरे पर गंभीर आरोप; दुष्कर्म और ₹5 करोड़ की ठगी के मामले में सर्विस रिवॉल्वर जब्त
Jul 10, 2026 | 08:06 AM76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Jul 10, 2026 | 08:05 AMPoK के शुबाजाबाद में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 2 युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों का भड़का गुस्सा
Jul 10, 2026 | 08:04 AMRaghav Juyal Birthday: यूट्यूब से सीखा डांस…फिर बने ‘किंग ऑफ स्लो मॉशन’, फिल्मों में निभाया विलेन का रोल
Jul 10, 2026 | 08:04 AMअक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Jul 10, 2026 | 08:02 AMNEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
Jul 10, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














