- Hindi News »
- Elections »
- Mns Chief Raj Thackeray Criticized Uddhav Thackeray And Maharashtra Politicians In Chandivali Maharashtra
महाराष्ट्र चुनाव 2024: चांदीवली में प्रचार के दौरान राज ठाकरे ने जमकर साधा राजनेताओं पर निशाना, महाराष्ट्र के भविष्य की जताई चिंता
- Written By: विधी शर्मा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने चांदीवली में आयोजित एक जनसभा में मौजूद थे। महेंद्र भानुशाली की प्रचार रैली में बोलते हुए, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में भविष्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की है।

चांदीवली में प्रचार के दौरान राज ठाकरे ने जमकर साधा राजनेताओं पर निशाना, महाराष्ट्र के भविष्य की जताई चिंता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे हाल ही में चांदीवली में आयोजित एक जनसभा में मौजूद थे। महेंद्र भानुशाली की प्रचार रैली में बोलते हुए, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में भविष्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की है। साथ ही राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर राजनीतिक दलों और नेताओं की आलोचना भी की। जनता से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा है कि इस चुनाव में पैसे से बिकने वाले नेताओं को नहीं चुना जाना चाहिए।
ये भी पढें : प्याज के दाम फिर छूने लगे आसमान, लहसुन ने लगाई 400 पे छलांग
आख़िर क्या कहा राज ठाकरे ने
राज ठाकरे ने कहा कि हाल-फिलहाल में जिस तरह की चीजें हो रही हैं, ऐसे में 2024 के चुनाव को मजाक में न लें। कल को अगर इसी तरह देशद्रोहियों का समर्थन किया जाएगा, तो वे समझेंगे कि वे जो कर रहे हैं वही सही है। ठाकरे ने आगे कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भविष्य में भगवान ही महाराष्ट्र को बचा सकते हैं। कोई और नहीं बचा सकता। सबकी समझ यही होगी कि पैसे लेकर बिक जाना सही है। आज जो लोग एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं, उन्हें लगेगा कि चाहे जो हो जाए लोग तो उन्हें ही वोट देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
नागपुर में राशन चावल गबन मामला गरमाया, विधानसभा में कुछ और, RTI में कुछ और?
बता दें MNS ने चांदीवली से महेंद्र भानुशाली को उम्मीदवार बनाया है। भानुशाली के लिए प्रचार करते समय राज ठाकरे ने विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की भी अच्छे से खबर ली। दरअसल MNS के पूर्व नगरसेवक दिलीप लांडे, जो अब MNS से अलग होकर शिवसेना में शामिल हो गए हैं, लांडे पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि ‘गद्दार’ और ‘हरामखोर’ जैसे शब्द भी उनके लिए कम ही हैं।
ये भी पढें : महाराष्ट्र पर मंडरा रहा दोहरा संकट! मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी
उस वक्त अमित ठाकरे बीमार थे
राज ठाकरे ने आगे कहा कि नगरसेवक बनने के बाद लांडे चार साल तक नगर निगम की स्थायी समिति में बैठते थे। जब हमने दूसरों को मौका देने के बारे में सोचा तो लांडे MNS से अलग होकर शिवसेना में चले गए। इस बारे में बात करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि दूसरों को मौका देने के लिए उन्हें थोड़ा रोका गया तो वे शिवसेना के हाथों बिक गए। राज ठाकरे ने कहा कि जिस समय दिलीप लांडे बिके थे, उस समय अमित ठाकरे बीमार थे। ऐसे समय में उन्होंने पार्टी से गद्दारी की थी। ऐसे इंसान को जनता दोबारा चुनेगी क्या?
राज ठाकरे ने आगे कहा कि इस तरह की घिनौनी राजनीति पूरे प्रदेश में चल रही है। नेता अपनी ही पार्टी से गद्दारी कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। ये नेता सत्ता पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। राज ठाकरे ने आगे कहा कि इसलिए महाराष्ट्र के लोगों को सावधान रहना चाहिए। महाराष्ट्र को सिर्फ भगवान ही बचा सकते हैं, ऐसी दुहाई भी दी है।
Mns chief raj thackeray criticized uddhav thackeray and maharashtra politicians in chandivali maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














