-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Weather Update Alert Issued For The Next Three Days
महाराष्ट्र पर मंडरा रहा दोहरा संकट! मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी
- Written By: विधी शर्मा
पश्चिम बंगाल और चेन्नई में साइक्लोन की स्थिति निर्मित हो रही है। यही वजह है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्य के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है।

महाराष्ट्र पर मंडरा रहा दोहरा संकट! मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी (प्रतिकात्मक तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अभी भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की खबर सामने आई है। वातावरण में लगातार हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर बारिश के लिए अनुकूल माहौल बनता जा रहा है। देखा जा सकता है कि दक्षिण महाराष्ट्र में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच, पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घाटों वाले इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तरी महाराष्ट्र में पारा तेजी से नीचे आता दिख रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान निफाड में दर्ज किया गया, जो कि 12 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल और चेन्नई में हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से चक्रवात जैसी स्थिति बन गई है। यही वजह है कि अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर समुद्र तटीय इलाकों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश की भी चेतावनी दी गई है।
ये भी पढें : ‘बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है’, नाना पटोले ने अकोला में देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा पर बोला हमला
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि के चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Iran Tension: ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, कहा- हम कड़ा प्रहार करेंगे, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
इस दिन भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि 14 और 15 नवंबर को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में और तेजी से गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है। मुंबई, उपनगर, ठाणे, नवी मुंबई में ओस भी महसूस हो रही है। अगले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र में देर रात को तापमान कम हो रहा है। इससे ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
साथ ही पुणे, कोल्हापुर, सतारा और घाटमाथा में 14-15 नवंबर को तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सांगली में भी 2 दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। लातूर-धाराशिव, सोलापुर में हल्की बारिश का अनुमान है। इस चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। दिन में गर्मी और रात में ठंड की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज और कल कोल्हापुर और घाटमाथा में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।
ये भी पढें : ‘बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है’, नाना पटोले ने अकोला में देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा पर बोला हमला
क्या है अन्य राज्यों की स्थिति?
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 12 से 17 नवंबर तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं झारखंड में अगले 4 दिनों तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 नवंबर को सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो कि 15 नवंबर तक बने रहेंगे, इस मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। बिहार में भी ऐसा ही शुष्क वातावरण देखा जा रहा है।
Maharashtra weather update alert issued for the next three days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि के चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 02, 2026 | 12:15 AMIran Tension: ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, कहा- हम कड़ा प्रहार करेंगे, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
Aug 01, 2026 | 11:12 PMचौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PMविजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
Aug 01, 2026 | 11:07 PMसंसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PMताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
Aug 01, 2026 | 11:00 PMकॉर्पोरेट ऑफिस की हर चमकती खिड़की के पीछे छिपी है एक अलग कहानी, युवक का वीडियो लोगों को कर गया भावुक
Aug 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:27 PM
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM










