- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Ncp Gives Tickets To Sanjay Kaka And Pratap Patil Chikhlikar
लोकसभा चुनाव में हार गए थे बीजेपी के संजय काका और चिखलीकर, अब NCP ने दिया विधानसभा का टिकट
अजित पवार की एनसीपी की दूसरी लिस्ट जारी की गई। 7 उम्मीदवारों वाली इस सूची में बीजेपी से बीजेपी से अजित की एनसीपी में शामिल हुए संजय काका पाटिल और प्रताप पाटिल चिखलीकर की भी लॉटरी लग गई।
- Written By: आकाश मसने

एनसीपी में शामिल हुए संजय काका पाटिल व प्रताप पाटिल चिखलीकर (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी अर्ज दाखिल करने के लिए अब तीन तीन की मियाद और शेष बची है। लेकिन अभी तक विभिन्न सियासी गठबंधनों में शामिल राजनीतिक दलों के बीच सीटों का बंटवारे पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। इस वजह से प्रमुख सियासी दलों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी अभी तक जारी नहीं हो पाई है।
इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी की दूसरी लिस्ट जारी की गई, जिसमें कांग्रेसी विधायक जिशान सिद्दीकी, पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक जैसे दो युवा चेहरों को अजित ने अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं 7 उम्मीदवारों वाली इस सूची में बीजेपी से बीजेपी से अजित की एनसीपी में शामिल हुए संजय काका पाटिल और प्रताप पाटिल चिखलीकर की भी लॉटरी लग गई।
अब तक नहीं हुई महायुति की सीट शेयरिंग को घोषणा
महायुति में शामिल मुख्य घटक दलों बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे की अधिकृत घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है। इस संदर्भ में मुंबई सहित दिल्ली में महायुति के नेता कई बार बैठक कर चुके हैं। इसी बीच बीजेपी ने अभी तक अपनी एकमात्र लिस्ट में 99 उम्मीदवार घोषित किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MIM-मुस्लिम लीग और भाजपा आएंगी साथ? आसीनगर जोन का मिनी महापौर चुनाव आज, जानें कौन मारेगा बाजी
परिसीमन के बाद दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी…लोकसभा में अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?
यह भी पढ़ें:– संजय राउत को काेर्ट से मिली बड़ी राहत, BJP नेता सोमैया के मानहानि मामले में मिली जमानत
वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने 45 और अजित पवार की एनसीपी ने दो लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। शुक्रवार को जारी की गई अजित की एनसीपी की दूसरी सूची में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से निशिकांत पाटिल, तासगांव-कवठे महांकाल से संजयकाका पाटिल, अणुशक्ती नगर से सना मलिक, बांद्रा-पूर्व से जीशान सिद्दीकी, वडगांव शेरी से सुनील टिंगरे, शिरूर से ज्ञानेश्वर कटके और लोहा से प्रताप पाटिल चिखलीकर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
लोकसभा हार गए थे संजय काका और चिखलीकर
गौरतलब हौ कि एनसीपी के उम्मीदवार संजय काका पाटिल 2014 और 2019 में सांगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसी साल मई -जून महीने में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विशाल पाटिल ने संजय काका को हरा दिया था।
दूसरी तरफ प्रताप पाटिल चिखलीकर अब तक पांच बार पार्टी बदल चुके हैं। चिखलीकर ने 2004 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तब लोकभारती के समर्थन से चुनाव जीतने के बाद चिखलीकर 2012 में राकां में शामिल हो गए थे। लेकिन 2014 में चिखलीकर राकां छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए। विधानसभा में उन्हें जीत मिली थी। लेकिन 2019 में चिखलीकर बीजेपी में शामिल हो गए और नांदेड़ से लोकसभा का चुनाव भी जीता भी। लेकिन 2024 में बीजेपी के उम्मीदवार रहे चिखलीकर को कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण ने हरा दिया था।
यह भी पढ़ें:– जत विधानसभा सीट: कांग्रेस के 15 साल के वनवास को विक्रमसिंह ने किया था खत्म, क्या इस भी बने रहेंगे सावंत?
दो नामों पर बवाल
एनसीपी की सूची में शामिल दो नामों पर बीजेपी ने ऐतराज जताया हैं इनमें एक है नवाब मलिक और दूसरी है उनकी बेटी सना मलिक। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्ववाली पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान बीजेपी ने नवाब मलिक पर हिंदुस्तान के मोस्ट वांटेड एवं अंतरराष्ट्रीय सरकार के दौरान बीजेपी ने नवाब मलिक पर दाऊद से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया था।
नवाब को महायुति में शामिल करने का बीजेपी पुरजोर विरोध करती रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने का भी बीजेपी विरोध कर रही है। बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने शुक्रवार को कहा नवाब और सना की उम्मीदवारी पर देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के शीर्ष नेता निर्णय लेंगे।
Maharashtra elections ncp gives tickets to sanjay kaka and pratap patil chikhlikar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BAN vs NZ: हेनरी और डिन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 248 रन का टारगेट दिया
Apr 17, 2026 | 03:39 PM‘देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश’, महिला आरक्षण पर संसद में संग्राम; राहुल ने सरकार पर लगाए ये 9 आरोप
Apr 17, 2026 | 03:33 PMअशोक खरात केस बड़ा मोड़: मुख्य गवाह और ट्रस्टी जितेंद्र शेलके की भीषण सड़क हादसे में मौत, कंटेनर में धंसी कार
Apr 17, 2026 | 03:33 PMभूखे पेट कैसे लड़ेंगे जंग? मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना का बुरा हाल, युद्धपोतों पर खाने के पड़े लाले
Apr 17, 2026 | 03:28 PMGT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?
Apr 17, 2026 | 03:21 PMED खंगाल रही अशाेक खरात की काली कमाई, नासिक के शरणपुर कस्बे में भोंदूबाबा के ठिकाने छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त
Apr 17, 2026 | 03:12 PMAI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
Apr 17, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














