-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Manisha Avhale Ulhasnagar Development Works Inspection
मनपा आयुक्त के दौरे से रुके विकास कार्यों में आई तेजी, मनीषा अव्हाले द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण
- Written By: आंचल लोखंडे
Ulhasnagar Municipal Commissioner Visit: उल्हासनगर में मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले ने वार्ड 15 में स्वास्थ्य केंद्र, सड़क और पाइपलाइन परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

development works inspection
Ulhasnagar Municipal Corporation: नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर जोर देते हुए आयुक्त मनीषा अव्हाले ने क्रमवार दौरे शुरू किए हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में प्रभाग 15 का अपने मातहत अधिकारियों के साथ दौरा किया। माना जा रहा है कि इससे उल्हासनगर में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 15 में चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने, टीकाकरण प्रणाली की समीक्षा करने और रुके हुए विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि “काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए आयुक्त स्वयं उतरीं मैदान में
आयुक्त अव्हाले और स्थानीय पार्षदों ने केंद्रीय टीका भंडार तथा नगर स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 5 (वीटीसी ग्राउंड) से दौरे की शुरुआत की। यहां उन्होंने टीकाकरण प्रक्रिया, दवाओं के भंडार, भंडारण प्रणाली और नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
ठाणे में 8 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी, अभिभावकों को एडमिशन से पहले सावधानी बरतने की सलाह
इसके बाद आयुक्त अव्हाले ने मनपा में शिवसेना (शिंदे) के नेता अरुण आशान, पार्षद इंदिरा पाटिल, काजल जग्यासी, संगीता सपकाल, अमर जग्यासी, नितिन सपकाल, निखिल पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता योगेश म्हात्रे के साथ वार्ड 15 में रुके हुए और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
सड़कों और पाइपलाइन निर्माण की समीक्षा
वाल्मीकिनगर स्थित समाज मंदिर, हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे खेल परिसर, गीता कॉलोनी की लंबित सड़क, श्रीरामनगर से सतरामदास अस्पताल तक की सड़क तथा सूर्या होटल से खडेगोलवली गांवदेवी मंदिर तक की सड़क का निरीक्षण किया गया। सतरामदास अस्पताल से जंगल होटल तक पाइपलाइन और जल निकासी व्यवस्था की गुणवत्ता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। कुछ शिकायतों पर संबंधित विभाग प्रमुखों को तत्काल बुलाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े: मुंबई को सिग्नल-फ्री नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी, कोस्टल रोड-जीएमएलआर एलिवेटेड कनेक्टर बनेगा
स्वास्थ्य सुविधाओं का आयुक्त व पार्षदों ने किया संयुक्त निरीक्षण
आयुक्त मनीषा अव्हाले ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी, “नागरिकों की सुविधा के लिए सड़कों, पाइपलाइनों और अन्य विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। यदि देरी हुई या गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस निरीक्षण दौरे से वार्ड में रुके विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने प्रशासन और पार्षदों की इस जमीनी पहल का स्वागत किया।
Manisha avhale ulhasnagar development works inspection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














