- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Election 2024 Will Choose The Side That Can Form Government Prakash Ambedkar
महाराष्ट्र चुनाव : नतीजे से पहले प्रकाश आंबेडकर ने किया साफ, सत्ता को लेकर कही ये बड़ी बात
वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि, अगर कल उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके।
- Written By: राहुल गोस्वामी

प्रकाश अंबेडकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि, अगर कल उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके।
इस बाबत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते ने ‘X’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में रहना चुनेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के वास्ते किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए पर्याप्त संख्या मिल जाती है तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके।हम सत्ता में रहना चुनेंगे।”
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
जानकारी दें कि, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 2019 के राज्य चुनावों में 236 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। जिन सीट पर उसने चुनाव लड़ा था, उनमें उसका मत प्रतिशत 5.5 प्रतिशत रहा था। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि, कई एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में ‘महायुति’ को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जताई है। इन एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में मतदान के एक दिन बाद बीते गुरुवार को अपने ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के आंकड़े जारी किए। वहीं मतदान के बाद बुधवार शाम को आए अधिकतर एग्जिट पोल में महायुति की जीत का अनुमान जताया गया था।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बीते बुधवार को मतदान हुआ था । वही मतगणना आगामी 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच इस बार कांटे का मुकाबला है।
Maharashtra election 2024 will choose the side that can form government prakash ambedkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
May 01, 2026 | 07:26 AMBirthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत
May 01, 2026 | 07:24 AMMaharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
May 01, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने
May 01, 2026 | 06:54 AMमैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
May 01, 2026 | 06:49 AMAshok Kharat Case पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, ‘खुलासा किया तो कई लोग बेनकाब होंगे’
May 01, 2026 | 06:43 AM1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वराज्य कैसे बना देश का महानतम राज्य
May 01, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














