(फाइल फोटो)
नवापुर : नवापुर पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र नंदुरबार जिले में स्थित है और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। नवापुर विधानसभा सीट नंदुरबार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों, अर्थात् नंदुरबार जिले में शहादा, नंदुरबार और अक्कलकुवा और धुले जिले में सकरी और शिरपुर का हिस्सा है।
इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस का कब्जा रहा है। वर्तमान में भी इस सीट से कांग्रेस के शिरीष कुमार सुरूप सिंह नाइक विधायक हैं। 2009 में हुए चुनावों में सपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन अगले ही चुनाव में ( 2014) कांग्रेस ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की।
कांग्रेस के दबदबे वाली इस सीट पर वर्तमान में भी कांग्रेस का ही कब्जा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की पूर कोशिश रहेगी कि वह फिर से इस सीट पर जीत दर्ज करे। इस सीट से एक बार समाजवादी पार्टी और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार भी विधायक रह चुके हैं। ऐसे में इस सीट को बनाए रखना कांग्रेस के लिए आसान रही रहेगा। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 301622 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 3,861 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1.28% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 258882 है जो लगभग 85.83% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 12,367 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 4.1% है।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर अब तक 15 बार हुए विधानसभा चुनावों में से 12 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। 1951 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर 1962 से लेकर 2004 तक कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। हालांकि, 2009 में हुए चुनावों में कांग्रेस के इस विजय रथ को सपा ने रोक दिया लेकिन अगले चुनाव 2014 में सपा फिर से इस सीट को हासिल नहीं कर पाई और एक बार फिर कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 2019 चुनाव में भी कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी। ऐसे में कांग्रेस फिर से इस सीट को बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएगी।
वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
---|---|---|---|
2019 | शिरीष कुमार सुरूप सिंह नाइक | INC | 74652 |
2014 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 93796 |
2009 | शरद कृष्णाराव गावित | SP | 75719 |
2004 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 121613 |
1999 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 66902 |
1995 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 69518 |
1990 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 66510 |
1985 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 62580 |
1980 | माणिक राव होडल्या गावित | INC(I) | 45357 |
1978 | ज़िना साम्य वासवे | INC(I) | 24572 |
1972 | सुरूप सिंह हिरया नाइक | INC | 32700 |
अब तक हुए कुल 15 विधानसभा चुनावों में से इस सीट पर 12 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। वर्तमान में भी इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिरीष कुमार सुरूप सिंह नाइक विधायक हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने के लिए NCP और सपा समेत अन्य पार्टियां भी जोर आजमाइश करेंगी। 2019 चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने 11335 वोट से जीत हासिल की थी। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि कांग्रेस फिर से इस सीट पर जीत हासिल कर पाती है या नहीं।