- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Kalyan Rural Constituency Profile
कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट: कल्याण ग्रामीण के वोटर्स से तन से किया मनसे का समर्थन, इस बार होगा परिवर्तन?
जनपद थाणे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट पर अब तक तीन बार चुनावी संग्राम लड़ा जा चुका है। तीनों सियासी संग्रामों में से दो बार यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को विजय मिली है। जबकि एक बार शिवसेना के प्रत्याशी ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। 2009 और 2019 में सीट मनसे के हिस्से आई है, तो वहीं 2014 में यहां शिवसेना ने बाजी मारी थी।
- Written By: मृणाल पाठक

कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी शंखनाद होने ही वाला है। अगले दो महीनों में यहां की राज्य चुनावी कुरुक्षेत्र और हर विधानसभा सीट महाभारत के मोर्चे के रूप में सामने आएगी। इस चुनावी महाभारत में कौन किसे मात देगा। महाराष्ट्र की मायानगरी में सिंहासन किसे हासिल होगा यह भले ही भविष्य की गर्त में है लेकिन चुनावी संग्राम के लिए महारथी तैयार होने लगे हैं। हर सिपहसालार के रथ पार लहराते हुए पार्टियों के झंडे इस बात का उद्घोष कर रहे हैं कि इस बार महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच लड़ा जाने वाला महाराष्ट्र का चुनावी महाभारत दिलचस्प होने वाला है।
चुनावी महाभारत के स्वागत में हम आप तक हर मोर्चे के सारे समीकरण इतिहास के साथ पहुंचा रहे हैं। किस मोर्चे पर इससे पहले लड़ी गई जंग में किसने कब्जा जमाया, किसने किसके किले में सेंधमारी की। किसने कहां और किसे नेस्ताबूद किया, जैसी सारी जानकारी लेकर हम लगातार आपके बीच में बने हुए हैं। इसी कड़ी में आज हम कल्याण ग्रामीण सीट की बात करने जा रहे हैं।
कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट
जनपद थाणे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस विधानसभा सीट पर अब तक तीन बार चुनावी संग्राम लड़ा जा चुका है। तीनों सियासी संग्रामों में से दो बार यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को विजय मिली है। जबकि एक बार शिवसेना के प्रत्याशी ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। 2009 और 2019 में सीट मनसे के हिस्से आई है, तो वहीं 2014 में यहां शिवसेना ने बाजी मारी थी।
सम्बंधित ख़बरें
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
Exclusive: तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक…भाजपा की जीत तय, नितिन गडकरी का बड़ा दावा, ईंधन संकट का बताया समाधान
यह भी पढ़ें- वसई विधानसभा सीट: पार्टी नहीं पर्सन को चुनती है वसई की जनता, हितेन्द्र ठाकुर के वर्चस्व को कौन देगा चुनौती?
कब किसने जीता चुनाव?
- 2019 प्रमोद (राजू) रतन पाटिल, एमएनएस 93927
- 2014 भोईर सुभाष गानू, शिवसेना 84110
- 2009 रमेश रतन पाटिल, एमएनएस 51149
कल्याण ग्रामीण के जातीय समीकरण
कल्याण ग्रामीण सीट पर सवर्ण वोटर्स का दबदबा माना जाता है। कहा जाता है कि यहां जिसने सवर्णों को अपने खेमें में कर लिया उसकी जीत लगभग तय है। यहां सिर्फ पाटिल वोटर्स करीब 30 हजार के आस-पास हैं। इसके अलावा यहां 20 हजार दलित, 16 हजार मुस्लिम और करीब 8 हजार आदिवासी वोटर्स भी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करते हैं। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 4 लाख 24 हजार से ज्यादा वोटों वाली इस सीट पर करीब 58 फीसदी ग्रामीण वोटर्स हैं।
2024 में किसे मिलेगी विजयश्री?
2019 में कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 24 हजार 976 मतदाता थे। जबकि चुनाव में कुल 1 लाख 97 हजार 914 वोट पोल हुए थे। इन चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार प्रमोद (राजू) रतन पाटिल इस सीट से जीत कर विधायक बने। उन्हें कुल 93927 वोट मिले। शिवसेना के उम्मीदवार म्हात्रे रमेश सुक्रिया कुल 86773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 7154 वोटों से हार गए। जीत हार के अंतर के लिहाज से इस बार यहां ऊंट किस करवट बैठेगा यह कह पाना कठिन है।
Maharashtra assembly elections 2024 kalyan rural constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: 150 करोड़ खर्च, 22 करोड़ आय, बिजली बिल से बढ़ा बोझ; घाटे में जल आपूर्ति योजना
Apr 04, 2026 | 11:43 AMNatural Skincare: घर पर सिर्फ 10 रुपए में बनाएं Vitamin C सीरम, पार्लर जैसा ग्लो देख हर कोई पूछेगा राज!
Apr 04, 2026 | 11:40 AMMumbai में ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में चल रहे फर्जी क्लिनिक का पर्दाफाश, मरीजों की जान से खेल रहे थे आरोपी
Apr 04, 2026 | 11:38 AMसभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, व्हिप को लेकर आरोप-प्रत्यारोप; डोणगांवकर-दानवे आमने-सामने
Apr 04, 2026 | 11:31 AMSC Sub-Classification: महाराष्ट्र में ‘कोटे के अंदर कोटा’ की हलचल, महायुति सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक!
Apr 04, 2026 | 11:27 AMIPL 2026: लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना
Apr 04, 2026 | 11:24 AMमंजूरी मिली, पर काम रुका: छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल परियोजना पर सवाल, जीआर का इंतजार
Apr 04, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














