सभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, व्हिप को लेकर आरोप-प्रत्यारोप; डोणगांवकर-दानवे आमने-सामने

Sambhajinagar Zilla Parishad Elections: छत्रपति संभाजीनगर में जिप सभापति चुनाव को लेकर विवाद। कृष्णा डोणगांवकर ने अंबादास दानवे पर व्हिप को लेकर आरोप लगाए।
Political Turmoil Ahead of Chairman Election: Allegations and Counter-Allegations Over the Whip; Dongavkar and Danve Face Off.
Sambhajinagar Political Controversy ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Political Controversy: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। उद्धवसेना के जिला परिषद सदस्य कृष्णा डोणगांवकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी नेता अंबादास दानवे ने व्हिप जारी किया था।

हालांकि अंबादास दानवे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि व्हिप पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जारी किया गया था। कृष्णा डोणगांवकर ने कहा कि जिला परिषद सभापति पद के चुनाव के लिए पहले उन्हें उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरने के लिए कहा गया था।

इसके अनुसार उन्होंने नामांकन भी दाखिल किया। लेकिन चुनाव में कुछ घंटे शेष रहते अचानक पार्टी की ओर से व्हिप जारी कर मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेने का निर्देश दिया गया।

अनुशासन बनाए रखने के लिए व्हिप जारी

उद्धवसेना नेता अंबादास दानवे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभापति पद के चुनाव के लिए क्षिप जारी करने का निर्णय पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया था और उन्होंने केवल उस आदेश का पालन किया है।

उन्होंने कहा कि यदि व्हिप जारी नहीं किया जाता, तो इसका लाभ किसी अन्य राजनीतिक दल को मिल सकता था इसलिए पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

दानवे ने यह भी कहा कि कृष्णा डोणगांवकर ने पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करते हुए सभापति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का प्रयास किया था। ऐसे में पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए व्हिप जारी करना आवश्यक था।

Navbharat Live
navbharatlive.com