- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Akot Assembly Constituency Profile
अकोट विधानसभा सीट: MVA और VBA में बंटा दलित-मुस्लिम वोट तो बीजेपी की होगी बल्ले-बल्ले
- Written By: आकाश मसने
अकोट विधानसभा क्षेत्र अकोला जिले में स्थित पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह अकोला संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। यह सीट 1962 से अस्तित्व में है। दलित-मुस्लिम मतदाता बहुल सीट पर शुरूआत में कांग्रेस का दबदबा रहा।

(डिजाइन फोटो)
अकोला: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को इसकी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को इसके नतीजे सामने आएंगे। निर्वाचन आयोग और राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही गठबंधनों में सीट बंटवारे को पेंच अभी सुलझा नहीं है। दोनों ही गठबंधन जल्द ही सीट शेयरिंग की ऐलान करने का दावा कर हैं।
ऐसे में अब नेताओं के दिल की धड़कने तेज होने लगी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अपनी-अपनी दावेदारी की पेशकश हाईकमान तक पहुंचा रहा है। कोई खुल कर जनता के बीच अपनी उम्मीदवारी का दम भर रहा है तो कोई दबे पांव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बातें पहुंचाने में लगा हुआ है। वहीं निर्दलीय लड़ने के इच्छा रखने वाले उम्मीदवार भी जीत हार का गुणा-गणित बिठाने में लगे हुए हैं।
इस चुनावी माहौल में हम भी अपने हिस्से की जिम्मेदारी को पूरा करने को काेशिश में जुटे हैं और आप तक हर विधानसभा सीट का विश्लेषण पहुंचा रहे हैं। विश्लेषण की इस कड़ी में अब हम अकोला जिले में पहुंच चुके है। आज बात होगी अकोला जिले की अकोट विधानसभा सीट की। जहां 2014 से बीजेपी का कब्जा है।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
यह भी पढ़ें:– खामगांव विधानसभा सीट : BJP के आकाश को तीसरी बार मिलेगा सिंहासन या फिर कांग्रेस तलाशेगी कुर्सी की ज़मीन
अकोट विधानसभा क्षेत्र अकोला जिले में स्थित पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह अकोला संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। यह सीट 1962 से अस्तित्व में है। इस दलित-मुस्लिम मतदाता बहुल सीट पर शुरूआत में कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन 1990 से यहां कांग्रेस वापसी नहीं कर पाई है। 1990 में शिवसेना पहली बार यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। इसके बाद यहां शिवसेना और बीजेपी का दबदबा रहा। यहां जीत और हार में प्रकाश आंबडेकर की वंचित बहुजन आघाड़ी भी अहम रोल निभाती है।
कब किसने मारी बाजी?
- 2019: प्रकाश भारसाकले, भारतीय जनता पार्टी
- 2014: प्रकाश भारसाकले, भारतीय जनता पार्टी
- 2009: संजय गावंडे, शिवसेना
- 2004: गुलाबराव गावंडे, शिवसेना
- 1999: रामदास बोडखे, भारिपा बहुजन महासंघ
- 1995: रामेश्वर कराले, शिवसेना
- 1985: सुधाकर गंगाने, कांग्रेस
- 1990: जगन्नाथ ढोणे, शिवसेना
- 1980: मनोहर टापरे, कांग्रेस
- 1978: सुधाकर गंगाने, कांग्रेस
- 1972: मनोहर तायडे, कांग्रेस
- 1967: गोपालराव खेडकर, कांग्रेस
- 1962: गोपालराव खेडकर, कांग्रेस
यह भी पढ़ें:– मेहकर विधानसभा सीट: 1995 से है शिवसेना का कब्जा, क्या टूट के बाद भी कायम रहेगा वर्चस्व?
अकोट विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
अकोल विधानसभा पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 2 लाख 85 हजार 150 वोटर्स है। इस सीट पर जीत और हार के लिए दलित व मुस्लिम मतदाता अहम साबित होते हैं। इस सीट पर दलित, मुस्लिम व आदिवासी मतादाताओं को मिला दिया जाए तो इनकी संख्या तकरीबन 50 फीसदी हो जाती हैं। यहां 16 फीसदी दलित तो 26 फीसदी मुस्लिम मतदाता है। वहीं आदिवासी मतदाताओं की संख्या 7 प्रतिशत के करीब है।
क्या होगा 2024 का चुनावी माहौल?
इस सीट पर पिछले कुछ सालों से त्रिकोणीय मुकाबला होता रहा है। ऐसे में बार भी त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही हैं। महायुति से यह सीट बीजेपी लड़ सकती है क्योंकि यहां से मौजूदा विधायक बीजेपी के प्रकाश भारसाकले है। वहीं महाविकास आघाड़ी में यह सीट किसके खाते में जाती है यह देखना होगा। यदि यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी तो उसे जीत के लिए वंचित बहुजन आघाडी को दलित और मुस्लिम वोट ट्रांसफर होने से रोकना होगा।
विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी यदि मुस्लिम और दलित वोट को बंटने से रोकती है तो एमवीए यहां से जीत की पटरी पर वापस आ सकती है। वहीं बीजेपी चाहेगी कि एमवीए और प्रकाश आंबेडकर की पार्टी का विभाजन हो और बाजी भाजपा के हाथ लग जाए।
Maharashtra assembly elections 2024 akot assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMCUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
May 30, 2026 | 02:28 PMयवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
May 30, 2026 | 02:25 PMNEET paper leak: नांदेड़ में सीबीआई की बड़ी छापेमारी, दो छात्रों से घंटों पूछताछ; कोचिंग नेटवर्क खंगाल रही टीम
May 30, 2026 | 02:25 PMगोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल
May 30, 2026 | 02:22 PMकुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














