-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Election 2024 Voting On All 288 Seats Today
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की काउंटडाउन स्टार्ट, कुछ ही देर में 288 सीटों पर शुरू होगा मतदान
- Written By: मनोज आर्या
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां 50 से अधिक ऐसी सीटें हैं जहां दोनों शिवसेना के उम्मीदावारों के बीच सीधी टक्कर है। जबकि 37 सीटों पर दोनों एनसीपी के बीच सीधा मुकाबला है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग आज
मुंबई: महाराष्ट्र में आज बुधवार को राज्य के कुल 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। इस चुनाव में शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस जैसे नेताओं की साख दांव पर लगी है। महाराष्ट्र में इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प है। जहां दो बड़ी पार्टियों एनसीपी और शिव सेना में टूट के बाद यह चुनाव नकली के खिलाफ असली की जमीन तलाशने की लड़ाई है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस तीसरी महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। वहीं एनसीपी और शिवसेना भाजपा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महायुति के साथ गठबंधन में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
क्या है सीटों का आंकड़ा
बता दें कि इस बार बीजेपी कुल 149 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 81 सीटों पर चुनावी मुकाबला कर रही है। वहीं, अजीत पवार गुट वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महायुति गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के इरादे से गोलबंद हुई विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस कुल 101 सीटों पर अपनी उम्मीदारी पेश की है, जबकि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने 95 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने 86 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है।
दोनों शिवसेना के बीच 50 सीटों पर सीधा मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प बात ये है कि यहां 50 से अधिक ऐसी सीटें हैं जहां दोनों शिवसेना के उम्मीदावारों को बीच सीधी टक्कर है। जबकि 37 निर्वाचन क्षेत्रों में चाचा शरद और भतीजे अजित पवार की पार्टी के उम्मीदवार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। बुधवार को होने वाले चुनाव को लेकर राज्य की जनता की निगाहे नतीजों पर होगी, क्योंकि इस दिन यह साफ हो जाएगा की राज्य में कौन असली और कौन नकली है।
पश्चिमी महाराष्ट्र में तीखी लड़ाई
लोकसभा चुनाव के बाद अब चाचा-भतीजे की लड़ाई पश्चिमी महाराष्ट्र में सबसे तीखी है, जो एक समृद्ध क्षेत्र है जहां पवार वंश की जड़ें हैं। राज्य के चार बार के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने ‘विश्वासघातियों को हराने’ की अपील की है। साफ है कि उनका इशारा भतीजे अजीत पवार और उनके प्रत्याशियों की तरफ है। बदले में भतीजे अजित पवार ने उनके खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल करने से परहेज किया है। लोकसभा चुनाव में एनसीपी (एसपी) ने एनसीपी की एक सीट के मुकाबले आठ सीटें जीती थीं. वहीं शिव सेना (यूबीटी) नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि सात सीटों पर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को जीत मिली।
Maharashtra assembly election 2024 voting on all 288 seats today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में जल्द बनेगा ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’, वर्दीधारी सेवाओं की नियुक्तियों में आएगा बड़ा बदलाव
Jun 29, 2026 | 03:17 PMथ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
Jun 29, 2026 | 03:17 PMनागपुर यूनिवर्सिटी ने देशपांडे सभागृह में किया पद्मश्री विजेताओं का सत्कार; कुलगुरु सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
Jun 29, 2026 | 03:15 PMSwine Flu Prevention: बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा? जानें कैसे करें बचाव
Jun 29, 2026 | 03:15 PMकम बारिश से भंडारा जिले में खरीफ बुवाई पर भारी असर, सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित
Jun 29, 2026 | 03:08 PMLock Upp 2 Day : टास्क के दौरान लगी सुनीता आहूजा को आई चोट, पहले ही दिन ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 03:04 PMIOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 29, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














