- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll Live Updates
Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार? सभी एग्जिट पोल्स में मिला बहुमत!
एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में किसकी सरकार बन रही है। कौन सी एजेंसी किसे कितनी सीटें दे रही है? सर्वे में क्या कुछ आंकड़े निकलकर सामने आए हैं? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह

महाराष्ट्र एग्जिट पोल (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। शाम पांच बजे तक 58.22 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। हालांकि ये आंकड़ें अभी फाइनल नहीं हैं। वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल्स की बारी आ गई है। चुनाव को लेकर विभिन्न एजेंसियों ने अपने-अपने सर्वे किए हैं।
एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में किसकी सरकार बन रही है। कौन सी एजेंसी किसे कितनी सीटें दे रही है? सर्वे में क्या कुछ आंकड़े निकलकर सामने आए हैं? इन सवालों के जवाब जानने और एग्जिट पोल से जुड़ी सारी अपडेट्स आपको यहां मिलेंगी…
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
नागपुर DPC में ‘कुर्सी’ की जंग! ₹1,200 करोड़ पर कब्जा जमाने महायुति के दिग्गजों ने लगाई ‘फिल्डिंग’
बड़े भाई हैं, ज्यादती नहीं…वर्षा बंगले पर शिंदे-फडणवीस के बीच हुई तीखी बहस! सातारा मामले में छिड़ी महाभारत
चंद्रपुर NMC: 16 सदस्यीय स्थायी समिति का ऐलान; कांग्रेस के 7 और महायुति के 6 सदस्यों को मिली जगह, देखें लिस्ट
20 Nov 2024 07:34 PM (IST)
20 Nov 2024 07:34 PM (IST)इन तीन एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई महायुति की टेंशन, MVA को दिया बहुमत
इस बीच तीन एग्जिट पोल ऐसे भी आए हैं जिसने महायुति की टेंशन बढ़ा दी है। लोकशाही मराठी ने महायुति को 128-142 और एमवीए को 125-140 सीटें दी हैं। जबकि अन्य को 18 से 23 सीटें दी हैं। वहीं, इलेक्टोरल एज के सर्वे में महायुति को 117-118 MVA को 149-150 सीटें यानी बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा एसएएस हैदराबाद ने भी महायुति को 127-135 महाविकास अघाड़ी को 147-155 बहुमत दिया है।
20 Nov 2024 07:09 PM (IST)
20 Nov 2024 07:09 PM (IST)पोल ऑफ पोल्स में भी BJP+ को मिला बहुमत
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भी महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। जिसमें महायुत को 141-172 महाविकास अघाड़ी को 103-129 और अन्य के हिस्से में 08-16 सीटें आने का अनुमान है।
20 Nov 2024 07:09 PM (IST)
20 Nov 2024 07:09 PM (IST)पीपुल्स पल्स ने भी महायुति को दिया बहुमत
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीए को 175 से 195 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 85-112 सीटें और अन्य को 7-12 सीटें मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024 07:01 PM (IST)
20 Nov 2024 07:01 PM (IST)पोल डायरी के सर्वे में भी महायुति को बहुमत
पोल डायरी के सर्वे के मुताबिक भी राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है। इस सर्वे में महायुति के 122-186 तो महाविकास अघाड़ी 69-121 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 12 से 29 सीट मिलती हुई नज़र आ रही हैं।
20 Nov 2024 06:54 PM (IST)
20 Nov 2024 06:54 PM (IST)पी मार्क के सर्वे में भी महायुति होगी रिपीट, जानिए मिलीं कितनी सीटें
पी-मार्क के सर्वे में भी महाराष्ट्र में महायुति को एक बार फिर सत्ता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि 126 से 146 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
20 Nov 2024 06:50 PM (IST)
20 Nov 2024 06:50 PM (IST)चाणक्य स्ट्रेटजीज के सर्वे में महाराष्ट्र में महायुति को मिलेगा जनादेश
चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में भी महाराष्ट्र में महायुति की वापसी होती दिख रही है। एजेंसी के सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 152-160 सीटें जबकि कांग्रेस गठबंधन को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान लगया गया है।
20 Nov 2024 06:32 PM (IST)
20 Nov 2024 06:32 PM (IST)Matrize के Exit Poll में बीजेपी की सरकार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पहला एग्जिट पोल सामने आ चुका है। मैटराइज के सर्वे में राज्य में बीजेपी गठबंधन यानी महायुति की सरका बनती हुआ दिखाई दे रही है। मैटराइज के सर्वे में महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, महाविकास अघाड़ी के खाते में 110-130 सीटें जाने का अनुमान है। अन्य के हिस्से में 8-10 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।
20 Nov 2024 06:18 PM (IST)
20 Nov 2024 06:18 PM (IST)खत्म होने वाला है सस्पेंस, एग्जिट पोल अब से बस कुछ ही देर में
महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब एग्जिट पोल्स की बारी है। हम बस चंद मिनटों के बाद आपके बीच एग्जिट पोल से जुड़ी पहली अपडेट लेकर आ रहे हैं।
Maharashtra assembly election 2024 exit poll live updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Operation Tiger: UBT के 8 सांसदों की चर्चा से गरमाई राजनीति, विपक्ष का शिंदे पर हमला
Apr 11, 2026 | 07:54 AM11 अप्रैल का इतिहास: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म और कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन
Apr 11, 2026 | 07:52 AMBombay High Court का ऐतिहासिक फैसला, चांदिवली में EVM की होगी तकनीकी जांच
Apr 11, 2026 | 07:41 AMहाथ बांधे खड़े रहे मुनीर…शान से पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधि मंडल, आज होगी अमेरिका से बातचीत- VIDEO
Apr 11, 2026 | 07:36 AMनवभारत संपादकीय: ईरान की चेतावनी से बढ़ी चिंता, कई महीने जारी रह सकता है ऊर्जा संकट
Apr 11, 2026 | 07:35 AMPune में दिल दहला देने वाली वारदात: ममता हुई शर्मसार, मां ने प्रेमी संग 6 साल के बेटे की हत्या की
Apr 11, 2026 | 07:31 AMShilpa Rao Journey: जब हरिहरन को भा गई शिल्पा राव की आवाज, मुंबई लाकर बदल दी किस्मत
Apr 11, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














