11 अप्रैल का इतिहास: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म और कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन

Jyotiba Phule Legacy: ज्योतिराव फुले की जयंती के रूप में महत्वपूर्ण है, जिन्होंने समाज सुधार व शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए। इसी दिन 1964 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन हुआ था।
History of April 11: Birth of Social Reformer Jyotirao Govindrao Phule and the Split of the Communist Party
CPI Split 1964 India( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

CPI Split 1964 India: ज्योतिराव गोविंदराव फुले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम से प्रसिद्ध गोविंदराव का जन्म 11 अप्रैल 1827 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था।

उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह पर रोक लगवाने के प्रयासों में लगा दिया। आज की तारीख भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी अहम है, क्योंकि वर्ष 1964 में 11 अप्रैल को ही वह दो हिस्सों में बंट गई थी। एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रखा गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1827: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म।

1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।

1919 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।

1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे 'लक्ष्मण झूला' नाम दिया गया।

1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एप्पल-1 कंप्यूटर जारी।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म 'गांधी' को ऑस्कर पुरस्कार।

1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने उड़ान भरी।

2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

2020 : भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की संख्या आठ हजार के पार।

2021: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड के खिलाफ 'टीका उत्सव' की शुरूआत की।

2022: शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023: म्यांमा में सागाइंग क्षेत्र के पाजीगी में वायुसेना के हवाई हमले में कम से कम 100 ग्रामीणों की मौत हुई।

2025: उद्योगपति और बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व वाइस-चेयरमैन मधुर बजाज का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com