Operation Tiger: UBT के 8 सांसदों की चर्चा से गरमाई राजनीति, विपक्ष का शिंदे पर हमला

महाराष्ट्र में ‘Operation Tiger’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। UBT के सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा के बीच शिंदे ने इसे अफवाह बताया, जबकि विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा।
maharashtra-politics-operation-tiger-shinde-ubt-mps-row
विजय वड्डेटीवार ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Politics Operation Tiger: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। चर्चा है कि यूबीटी के 8 सांसद शिंदे संपर्क में हैं और वे पार्टी छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि डीसीएम शिंदे ने इन संभावनाओं से इनकार किया है। लेकिन कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शिंदे पर यह कहते हुए हमला बोला है कि वे सत्ता में रहते हुए भी छटपटा रहे हैं और उनके मंत्री भी बेचैन हैं। इधर ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने भी शिंदे की आलोचना की है।

विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि सत्तारूढ़ शिवसेना के भीतर 'असहज स्थिति' है। ठाकरे गुट का एक हिस्सा अलग होकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो जाएगा, यह खबरें निराधार हैं। राज्य के सियासी गलियारों में कुछ दिनों से चर्चा है कि ठाकरे गुट के नेताओं को अपने पाले में लाने के लिए शिंदे गुट ने गुपचुप तरीके से 'Operation Tiger' शुरू किया है। बीते बुधवार की रात ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ डीसीएम शिंदे की ठाणे में एक सीक्रेट जगह पर बैठक हुई।

Eknath Shinde ने किया खारिज

डीसीएम शिंदे इस समय सातारा जिले के अपने दरेतांब गांव में हैं। उन्होंने साफ किया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ठाकरे गुट के सांसदों के साथ बैठक की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत इरादे से दी गई है। ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है। पिछले डेढ़ साल से यह खबर फैल रही है कि ठाकरे गुट के सांसद अलग होकर शिवसेना में शामिल होंगे। यह सिर्फ एक अफवाह है।

CM से भी बड़ा शिंदे का कद : आबिटकर

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने यह कहकर महायुति में तनातनी के आसार बढ़ा दिए हैं कि देश में एकनाथ शिंदे का कद मुख्यमंत्री पद से भी बड़ा है। शिंदे कैबिनेट में 'रोटी पलटेंगे और काम करने वालों को ही मौके मिलेंगे। उनके इस बयान को मौजूदा चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है।

नहीं बची राजनीतिक नैतिकता

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य की सियासत में अफरा-तफरी मची हुई है और राजनीति में कोई नैतिकता नहीं बची है। यह एक फैशन बन गया है कि पहले किसी को सिर पर उठाओ और फिर उसे पैरों तले रौद दो। डीसीएम शिंदे सत्ता में होने के बावजूद बेचैन हैं, उनके मंत्री भी बेचैन हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com