चंद्रपुर NMC: 16 सदस्यीय स्थायी समिति का ऐलान; कांग्रेस के 7 और महायुति के 6 सदस्यों को मिली जगह, देखें लिस्ट

Chandrapur Municipal Corporation News: 1 महीने की देरी के बाद 16 सदस्यीय स्थायी समिति का गठन। महापौर संगीता खांडेकर से माफी की मांग। कांग्रेस के धानोरकर गुट ने किया सभात्याग।
Chandrapur NMC Standing Committee formed with 16 members after a month's delay.
चंद्रपुर महानगरपालिका (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Standing Committee Chandrapur: किसी खास कारण के बिना महापौर संगीता खांडेकर अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए 10 फरवरी को हुई सभा में स्थायी समिति सदस्यों के चयन का विषय लंबित रखा, इसलिए स्थायी समिति गठन में एक महीने से ज्यादा का विलंब हो गया। इससे स्थायी समिति अध्यक्ष का चयन भी लंबित हो गया है।

इसका परिणाम चंद्रपुर के विकास कार्यो पर हो रहा है। इसलिए महापौर ने चंद्रपुर शहर के करीब पांच लाख लोगों से माफी मांगे, ऐसी मांग आज हुई पालिका की विशेष सभा में महानगर आघाडी के गटनेता पप्पू देशमुख ने की। इस समय कांग्रेस के गटनेता राजेश अड्डुर व विरोधी दलों के पार्षदों ने देशमुख की मांग को अपना समर्थन दर्शाया।

10 फरवरी को हुई सभा में एजेंडे के विषयों के अनुसार सत्ताधारी दल की भाजपा व यूबीटी वंचित के गटनेताओं के साथ कुछ विरोधी दलों ने बंद लिफाफों में स्थायी समिति सदस्यों के नाम महापौर खांडेकर के पास देने का प्रयास किया था। परंतु एक नगरसेवक के कहने पर महापौर ने यह विषय लंबित रखा।

सुधारित बजट व विकास कार्य प्रभावित

जलापूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग व मनपा के अनेक विभागों के संविदा कामगार कर्मचारियों के वेतन तीन माह से बकाया है। जलसंकट व स्वच्छता कार्यो के लिए तत्काल निधि का प्रावधान करना आवश्यक है। हर वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह में मनपा आयुक्त स्थायी समिति के सामने बजट पेश करते है। मार्च के पहले सप्ताह में बजट सभा में इसे मंजूरी मिलती है। चालू वर्ष के बजट में किसी विभाग को निधि की कमी पड़ी तो सुधारित बजट के प्रावधानों अनुसार संबंधित विभाग को 31 मार्च के पूर्व अतिरिक्त निधि देना जरुरी होता है। स्थायी समिति गठन व इसके अध्यक्ष का चयन करने में देरी होने से सुधारित बजट प्रभावित होने का डर गटनेता देशमुख ने जताया।

स्थायी समिति के लिए 16 सदस्यों का चयन

चंद्रपुर महानगर पालिका में गुरुवार 5 मार्च को संपन्न पहली महासभा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों का चयन किया गया। सभागृह के दलीय संख्याबल अनुसार यह चयन प्रक्रिया पूरी की गयी। महापौर संगिता खांडेकर की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे मनपा के रानी हिराई सभागृह में महासभा का आयोजन किया गया था।

इस समय उपमहापौर प्रशांत दानव, आयुक्त अकुनुरी नरेश, उपायुक्त चिद्रवार, टाले, नगर सचिव बोबाटे के साथ सभी पार्षद मौजूद थे। स्थायी समिति सदस्य चयन का प्रस्ताव महासभा में रखा गया। सबंधित दलों के गटनेताओं ने संख्याबल के अनुसार सदस्यों के नाम बंद लिफाफों में प्रस्तूत किये। उसके बाद महापौर ने सदस्यों की अधिकृत घोषणा की।

स्थायी समिति के सदस्य

इसमें कांग्रेस के 7, भाजपा शिवसेना (शिंदे गट) महायुति के 6, युबीटी व वंचित के 2 व महानगर आघाडी गट के 1 सदस्य का समावेश है। महापौर ने नवनिर्वाचित सदस्यों का पुष्पगूच्छ देकर अभिनंदन किया। स्थायी समिति सभापति पद के लिए विभागिय आयुक्त चुनाव कार्यक्रम जाहिर करेंगे। उसके अनुसार आगामी कुछ दिनों में यह चुनाव प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। स्थायी समिति में चयनित 16 सदस्यों में कांग्रेस के राजेश अड्डुर, वसंत देशमुख, चंदा वैरागडे, संजीवनी वासेकर, सचिन कत्याल, खान सफिया खान तवंगर, विनोद लभाने, भाजपा महायुति के सुभाष कासनगोट्टुवार, संजय कंचर्लावार, पुष्पा उराडे, सारिका संदुरकर, प्रज्वलंत कडू, सविता सरकार, युबीटी एवं वंचित के मनस्वी गिर्रहे व श्रृती घटे, महानगर आघाडी के प्रदीप देशमुख आदि का समावेश है।

धानोरकर गुट के पार्षदों का सभात्याग

चंद्रपुर कांग्रेस में विजय वडेट्टीवार और धानोरकर गुट में सुलह के कोई आसार नहीं है। गुरुवार को हुई मनपा की महासभा में स्थायी समिति सदस्य चयन को लेकर धानोरकर गुट के सदस्यों ने सभात्याग कर इसकी पुष्टि कर दी है। हालाकि स्थायी समिति सदस्यों का चयन न रुका, न रद्द हुआ परंतु आज दिनभर मनपा के गलियारों में इस हाईवोल्टेज ड्रामे की ही चर्चा रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com