-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Jammu And Kashmir Elections Why Ghulam Nabi Azad Is Not Seen To Be Active
जम्मू-कश्मीर चुनाव: क्यों एक्टिव नहीं दिख रहे गुलाम नबी आजाद, क्या विलुप्त हो जाएगी डीपीएपी?
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्मू-कश्मीर में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। कई पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए अपने-अपने एजेंडे तय कर चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने-अपने घोषणा पत्र भी जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली पार्टी डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद निष्क्रिय नज़र आ रहे हैं। जिसे लेकर सियासी फिजाओं में तरह-तरह के सवालों के गुबार उमड़ रहे हैं।

गुलाम नबी आज़ाद (डिजाइन फोटो)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। कई पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए अपने-अपने एजेंडे तय कर चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने-अपने घोषणा पत्र भी जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली पार्टी डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद निष्क्रिय नज़र आ रहे हैं। जिसे लेकर सियासी फिजाओं में तरह-तरह के सवालों के गुबार उमड़ रहे हैं।
साल 2022 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बनाई थी। आजाद ने उन नेताओं को अपनी पार्टी में जोड़ा जो कांग्रेस या अन्य पार्टियों से नाराज थे। शुरुआत में कहा गया कि आजाद की पार्टी घाटी की ज्यादातर सीटों पर फोकस कर रही है। आजाद ने कश्मीर में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस में विधानसभा चुनाव लड़ने लगी होड़, राज्य की 288 सीटों पर 1500 उम्मीदवार इच्छुक
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
BJP को मिली पहली सफलता, इस विधानसभा सीट पर मिली जीत, चुनाव आयोग ने जारी किया परिणाम
जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: NC का जलवा, तीन सीटों पर जीत; BJP ने भी जीती एक सीट
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव पर उमर कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे PM मोदी से मुलाकात
1970 के आसपास राजनीति में आए गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा आजाद कई केंद्र सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। आजाद 2014 से 2021 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। आजाद की गिनती कांग्रेस के अंदर बड़े नेताओं में होती थी।
खुद पीछे हटे गुलाम नबी आजाद
पार्टी बनाने के बाद पहले लोकसभा और फिर विधानसभा नहीं लड़ा मार्च 2024 में जब लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने गुलाम नबी को बारामूला सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन नाम घोषित होने के कुछ दिन बाद ही आजाद ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद चुनाव में आजाद की पार्टी की ओर से 3 जगहों पर उम्मीदवार उतारे गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीनों सीटों पर डीपीएपी उम्मीदवारों को सिर्फ 80,264 वोट मिले।
तीनों सीटों पर जब्त हुई जमानत
तीनों सीटों पर आजाद की पार्टी के नेताओं की जमानत जब्त हो गई। इसके बाद गुलाम के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगने लगे। कहा जा रहा था कि वह अपनी पुरानी भद्रवाह सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आजाद ने ऐलान कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, अब उन्होंने सेहत का हवाला देते हुए प्रचार न करने का ऐलान किया है। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वह चाहें तो पर्चा चुनावी मैदान से पीछे हट सकते हैं।
क्यों पीछे हट रहे गुलाम नबी आजाद
डीपीएपी और आजाद के इस रवैये को लेकर सियासी पंडितों का कहना है कि उन्हें उम्मीद के मुताबिक बड़ी पार्टियों से भाव नहीं मिला। न ही विपक्षी दलों की तरफ से किसी ने गठबंधन की पेशकश की न ही बीजेपी ने ऐसे में उन्होंने बैकफुट पर खेलना ही बेहतर समझा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 370 एक अहम मुद्दा है। उसके विरोध या समर्थन यहां चुनावी एजेंडा रहने वाला है, लेकिन गुलाम नबी आजाद का रुख इस पर भी आजाद रहा है। इसके अलावा कई बड़े नेता गुलाम नबी आजाद की पार्टी छोड़ चुके हैं यह भी एक बड़ा रीजन हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में हुआ बदलाव, 5 अक्टूबर को होगा मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे
इन सबके बीच चर्चा चल रही है कि अगर ऐसा ही रहा तो डीपीएपी का वजूद ख़त्म हो जाएगा। राजनीतिक गलियारों में हवा तो यह भी है कि इन सब कारणों से गुलाम नबी आजाद के भी राजनीतिक भविष्य पर ख़तरा मंडरा रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में गुलाम नबी आजाद कौन सा रुख अपनाते हैं।
Jammu and kashmir elections why ghulam nabi azad is not seen to be active
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














